फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान के डीजीएमओ के बीच हुई बात, सीमा पर शांति बनाए रखने को बनी सहमति

Thu, 25 Feb 2021 01:32 PM IST
स्नेहा बलूनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
वाघा बोर्डर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

काफी लंबे समय बाद एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों को सुधारने की पहल शुरू हुई है। दोनों देशों के सैन्य अभियानों के महानिदेशकों के बीच बुधवार को बैठक हुई। इसमें तय हुआ कि आज यानी 24-45 फरवरी की रात से ही उन सभी पुराने समझौतों को फिर से अमल में लाया जाएगा, जो समय-समय पर दोनों देशों के बीच हुए हैं।

विज्ञापन


भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंह और उनके पाकिस्तानी समकक्ष ने हॉटलाइन के जरिए हुई बातचीत में सीजफायर उल्लंघन, युद्धविराम, कश्मीर मुद्दे समेत कई समझौतों पर चर्चा की। दोनों देशों ने नियंत्रण रेखा के हालात को लेकर भी समीक्षा की। इसके बाद दोनों ने संयुक्त बयान जारी किया।




संयुक्त वक्तव्य में भारत और पाकिस्तान ने कहा कि दोनों देश आपसी समझौतों, अनुबंधों और संघर्ष विराम का सख्ती से पालन करने के लिए राजी हैं। साथ ही नियंत्रण रेखा के सभी क्षेत्रों में इसका पालन 24 और 25 फरवरी की मध्यरात्रि से किया जाएगा। दोनों पक्षों ने नियंत्रण रेखा और अन्य सभी क्षेत्रों में स्वतंत्र, स्पष्ट और सौहार्दपूर्ण वातावरण में स्थिति की समीक्षा की। 
विज्ञापन


बयान में कहा गया है कि सीमा पर स्थायी शांति बनाने के लिए दोनों डीजीएमओ एक-दूसरे के प्रमुख मुद्दों और चिंताओं पर ध्यान देने के लिए सहमत हुए हैं। दोनों पक्षों ने हॉटलाइन संपर्क के मौजूदा तंत्रों पर सहमति व्यक्त की। साथ ही किसी भी अप्रत्याशित स्थिति या गलतफहमी को हल करने के लिए फ्लैग बैठकों का उपयोग करने पर भी सहमति जताई। इसके अलावा बातचीत के जरिए सारे विवाद सुलझाने को लेकर बात हुई।

रिश्ते सुधारने के लिए इन बिंदुओं पर रहेगा फोकस

  • हॉटलाइन तंत्र स्थापित किया जाएगा जिसकी मदद से दोनों देशों के बीच समय-समय पर बातचीत की जाएगी।
  • सीज फायर उल्लंघन, फायरिंग, घुसपैठ सहित अन्य मामलों को बातचीत के जरिए सुलझाया जाएगा।
  • फिर से नियमित तौर पर फ्लैग मीटिंग शुरू की जाएगी। इसके जरिए दोनों देशों के बीच उत्पन्न हुई गलतफहमियों को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें