फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India Pakistan Ceasefire: सीजफायर के बाद अब क्या? सेना की दो टूक- भविष्य में उकसावे पर होगी निर्णायक कार्रवाई

Sat, 10 May 2025 06:39 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान की तरफ से की गई हर हिमाकत का मुंहतोड़ जवाब दिया। ऑपरेशन की शुरुआत के बाद करीब 88 घंटे के टकराव के बाद दोनों देश सीजफायर करने पर सहमत हो गए हैं। आज भारतीय सैन्य अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान ने कैसे झूठ फैलाया। उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में ये भी साफ कर दिया कि अगर पड़ोसी देश कोई दुस्साहस करता है तो सेना माकूल जवाब देने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
पाकिस्तान को भारतीय सेना की चेतावनी - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब @MEAIndia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर कैसे हुआ, आज भारतीय सेना के शीर्ष सैन्य अधिकारियों में शुमार कॉमोडोर रघु नायर, कर्नल शोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने पाकिस्तानी मीडिया, सरकार और सेना की तरफ से लगातार फैलाए जा रहे झूठ की पोल भी खोली। कमोडोर रघु नायर ने कहा, जैसा कि विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया, समुद्र, हवा और जमीन पर सभी सैन्य गतिविधियों को रोकने के लिए पाकिस्तान और भारत दोनों सहमति हो गए हैं। भारतीय सेना, वायु सेना और नौसेना को इस सहमति का पालन करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


भारत उकसावे की कार्रवाई के बाद निर्णायक जवाब देगा
ऑपरेशन सिंदूर के बाद सीजफायर पर बनी सहमति को लेकर रघु नायर ने स्पष्ट किया, भारत की थल सेना, वायुसेना और नौसेना पूरी तरह मुस्तैद है। आज बनी सहमति के तहत सेना धैर्य का परिचय देगी। हालांकि, मातृभूमि की रक्षा और भारत की संप्रभुता को अक्षुण्ण रखने के लिए सेना प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से किसी भी दुस्साहस का पूरी ताकत से जवाब दिया जाएगा। उन्होंने देश की सख्त नीति और निर्णय का संकेत भी दिया। कोमोडोर रघु ने कहा, 'भविष्य में उकसावे की किसी भी कार्रवाई का निर्णायक जवाब दिया जाएगा। सेना भारत की हिफाजत के लिए किसी भी ऑपरेशन को लॉन्च करने के लिए हर समय तैयार है।'

कर्नल सोफिया कुरैशी - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब @MEAIndia
पाकिस्तान के झूठ का पर्दाफाश
गौरतलब है कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद कर्नल सोफिया पिछले तीन दिनों से भारतीय सेना की कार्रवाई की जानकारी दे रही थीं। आज चौथे दिन भी कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि भारतीय सेना पूरी तरह से सतर्क है। कर्नल कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान ने कई झूठ बोले हैं। पाकिस्तान झूठी खबरें फैला रहा है। उनके वरिष्ठ सेना अधिकारी ने झूठा आरोप लगाया कि भारतीय सेना ने मस्जिदों को नुकसान पहुंचाया। लेकिन भारतीय सेना ने ऐसा कुछ नहीं किया। सशस्त्र बलों ने सैन्य ठिकानों को नुकसान नहीं पहुंचाया।

ये भी पढ़ें- IND-PAK Tension Timeline: पहलगाम हमला फिर ऑपरेशन सिंदूर, पाकिस्तान के दुस्साहस पर भारत का पलटवार; अब सीजफायर

पाकिस्तान ने एयरबेस को नुकसान पहुंचाया
कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसने अपने JF 17 से हमारे S400 और ब्रह्मोस मिसाइल बेस को नुकसान पहुंचाया है, जो पूरी तरह से गलत है। दूसरे, उसने यह भी गलत सूचना अभियान चलाया कि सिरसा, जम्मू, पठानकोट, भटिंडा, नलिया और भुज में हमारे एयरबेस को नुकसान पहुंचाया गया है और उसकी यह गलत सूचना भी पूरी तरह से गलत है। तीसरा पाकिस्तान के गलत सूचना अभियान के अनुसार, चंडीगढ़ और व्यास में हमारे गोला-बारूद डिपो को नुकसान पहुंचाया गया है, जो भी पूरी तरह से गलत है।
विज्ञापन

भारतीय सेना ने पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचाया
पाकिस्तान ने झूठे आरोप लगाए कि भारतीय सेना ने मस्जिदों को नुकसान पहुंचाया। मैं यह स्पष्ट करना चाहती हूं कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है और हमारी सेना भारत के संवैधानिक मूल्यों का एक बहुत ही सुंदर झलक है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचाया। सेना ने उसके एयरबेस को नुकसान पहुंचाया। उसके एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह किया। भारतीय सेना सतर्क है, तैयार है और भारत की अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए तत्पर है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें