फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

88 घंटे बाद शांति बहाल: पहले भारत ने कुचला आतंक का सिर, अब भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम; जानिए 15 बड़ी बातें

Sat, 10 May 2025 06:58 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम का एलान हो गया है। 88 घंटे बाद दोनों देशों के बीच शांति बहाल होगी। सात मई को पहले भारत ने पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों पर स्ट्राइक कर दहशतगर्दों का फन कुचला। इसके बाद करीब 72 घंटे तक टकराव चलता रहा। अब भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम पर सहमत हो गए हैं। जानिए बीते 88 घंटे की 15 बड़ी बातें
विज्ञापन
आज के बड़े घटनाक्रम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष कोई नई बात नहीं। हालांकि, भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया। दहशतगर्दों के पनाहगाह पाकिस्तान ने नौ आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद करने की कार्रवाई के बाद भारत को अशांत करने में कोई कसर बाकी नहीं रखी। हालांकि, भारतीय सेना के मुंहतोड़ जवाब के बाद आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहे पाकिस्तान ने घुटने टेक दिए। दोनों देशों के बीच महानिदेशक (DGMO) स्तर की वार्ता हुई जिसमें संघर्षविराम पर सहमति बनी है। 12 मई को फिर से डीजीएमओ के बीच बातचीत होनी है। बीते चार दिनों या 88 घंटों के दौरान सबसे अहम 15 बड़ी घटनाओं को संक्षेप में जानिए।

  • छह मई की आधी रात के बाद सात मई- 1.05 बजे से 1.30 बजे के बीच ताबड़तोड़ हमले किए। 100 से अधिक आतंकियों के ढेर होने का अनुमान।
  • भारतीय सेना की दो महिला अधिकारियों- लेफ्टिनेंट कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका ने पाकिस्तानी कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (POJK) के पांच और पाकिस्तान के चार समेत कुल नौ आतंकी ठिकानों पर हमले का ब्यौरा दिया।
  • पाकिस्तान ने तनाव बढ़ाते हुए सात मई की सैन्य कार्रवाई के बाद बीते चार दिन में भारतीय सीमाओं पर लगातार ड्रोन और मिसाइल हमले किए।
  • पड़ोसी देश की हिमाकत को देखते हुए भारत ने सख्ती बढ़ाई। 8 मई को पाकिस्तान ने दोपहर करीब 2.34 बजे चार राज्यों में भारत के 15 सैन्य ठिकानों पर हमले की नाकाम कोशिश की।
  • इसके बाद देश की दृढ़ मानसिकता का परिचय सेना की वर्दी से भी मिला। सैन्य अधिकारी कर्नल शोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका 8 मई की प्रेस ब्रीफिंग में कॉम्बैट यूनिफॉर्म में पहुंचीं। पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाबी कार्रवाई के संदेश।
  • इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब तीनों सेनाध्यक्षों, सीडीएस अनिल चौहान के साथ बैठकें कीं, तो इसमें भी सभी सैन्य अधिकारियों को भी कॉम्बैट यूनिफॉर्म में देखा गया।
  • 8 मई को ही भारतीय सेना ने पाकिस्तान की आठ मिसाइलों को इंटरसेप्ट किया। इसी दिन भारत के अलावा कई बड़े अंततराष्ट्रीय खिलाड़ियों की शिरकत वाले- इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को स्थगित करना पड़ा।
  • 9 मई की शाम विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा (LoC) पर लेह से लेकर सरक्रीक तक 36 जगहों पर 300-400 ड्रोन से घुसपैठ की नाकाम कोशिश की।
  • तनाव बढ़ने के बाद पाकिस्तान ने भारत के 26 शहरों पर हमला किया। सरकार ने देश के 32 एयरपोर्ट 15 मई तक बंद किए।
  • 9 मई की देर रात भारत के पुरजोर विरोध के बावजूद अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने पाकिस्तान को एक बिलियन डॉलर का बेलआउट पैकेज दिया।
  • 10 मई को भारत ने पाकिस्तान में पांच खूंखार आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की।
  • पाकिस्तानी चौकी और आतंकी लॉन्च पैड्स नष्ट किए जाने के साथ 10 मई की सुबह पांच बजे अमृतसर में हथियारबंद ड्रोन देखे जाने की खबर आई।
  • इसी दिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शाम करीब साढ़े पांच बजे, भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर सहमति का दावा किया।
  • थोड़ी ही देर के बाद विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया, दोपहर 3.35 बजे दोनों देशों के DGMO के बीच बातचीत हुई। उन्होंने कहा, 10 मई की शाम पांच बजे सीजफायर लागू हो गया। सीजफायर के बाद भी भारत ने सिंधु जल संधि को स्थगित रखने का फैसला बरकरार रखा।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने उच्चस्तरीय बैठक कर दोनों देशों के बीच लगातार बदल रहे हालात की समीक्षा की। बैठक में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे।

भारतीय सेना ने आतंकियों के ठिकानों को नेस्तनाबूद किया

विज्ञापन

बता दें कि विगत 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने जो सबसे पहली और प्रभावी कार्रवाई की, इसमें सरकार ने दोनों देशों के बीच लागू सिंधु जल संधि (IWT) को निलंबित कर दिया। इसके अलावा पड़ोसी देश पर कई कूटनीतिक पाबंदियां भी लगाई गईं। व्यापक रणनीति बनाकर भारतीय सेना ने पड़ोसी देश के आतंकी ठिकानों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की। दहशतगर्दों के जिन नौ ठिकानों पर सेना ने स्ट्राइक की इसमें आतंकी संगठन- जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन के कई केंद्र शामिल रहे।

संबंधित वीडियो--

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें