फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India News Exit Poll: यूपी में भाजपा तो पंजाब में आप की जीत का अनुमान, गोवा-मणिपुर में कांटे की टक्कर

Mon, 07 Mar 2022 09:19 PM IST
शक्तिराज सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में चुनाव खत्म हो चुके हैं और सभी राज्यों के एग्जिट पोल सामने आ चुके हैं। 
विज्ञापन
एग्जिट पोल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के पांच राज्य उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में मतदान खत्म हो चुके हैं और सभी राज्यों के एग्जिट पोल आ चुके हैं। हजारों उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद है और 10 मार्च को इसका खुलासा होगा। इंडिया न्यूज जन की बात के एग्जिट पोल के अनुसार उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बन सकती है। भाजपा को 222-260 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं उत्तराखंड और गोवा में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर रह सकती है। पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार बना रही है। मणिपुर में भाजपा किसी सहयोगी दल की मदद से सरकार बना सकती है। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश का एग्जिट पोल
पार्टी 2022 में अनुमानित सीट 2017 के अनुमान 2017 के परिणाम
भाजपा+ 222-260 185 325
सपा + 135-165 120 54
कांग्रेस 1-3 0 7
बसपा 4-9 90 19
अन्य 3-4 8 5
  कुल- 403 सीटें    

उत्तर प्रदेश में भाजपा एक बार फिर सरकार बनाती दिख रही है। हालांकि, पार्टी को 75 से 103 सीटों का नुकसान हो सकता है। वहीं सपा की सीटें दोगुनी हो सकती हैं, लेकिन पार्टी अभी सरकार बनाने की स्थिति में नहीं होगी। सपा की सीटें बढ़ने से यूपी में एक मजबूत विपक्ष बन सकेगा। कांग्रेस को पिछले चुनाव में सात सीटें मिली थीं और इस बार पार्टी की सीट और कम हो सकती हैं। कांग्रेस को 1-3 सीटें मिलने का अनुमान है। 
विज्ञापन


उत्तराखंड का एग्जिट पोल
पार्टी 2022 में अनुमानित सीट 2017 के परिणाम
भाजपा 32-41 57
कांग्रेस 27-35 11
आप 01 0
बसपा 01 0
अन्य 03 2
  कुल सीटें- 70  

उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर रह सकती हैं। यहां भी भाजपा की सरकार बन सकती है। भाजपा को 32 से 41 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि बहुमत के लिए 36 सीटें जरूरी हैं। भाजपा यहां सरकार बना सकती है, लेकिन कुछ सीटों पर भाजपा की जीत तय नहीं है। ऐसे में कांग्रेस को फायदा होने पर किसी सहयोगी दल के साथ कांग्रेस भी सत्ता में आ सकती है। यहां भाजपा को भारी नुकसान हुआ है, जबकी कांग्रेस को तीन गुना सीटें मिल सकती हैं। 

पंजाब का एग्जिट पोल
पार्टी 2022 में अनुमानित सीट 2017 के अनुमान 2017 के परिणाम
कांग्रेस 18-31 7 77
भाजपा 3-7 55 3
अकाली दल 12-19 0 15
आप 60-84 55 20
अन्य 0 0 2
  कुल सीटें- 117    

पंजाब में आम आदमी पार्टी पहली बार सरकार बना सकती है। 2017 में 20 सीट पाने वाली आप इस बार तीन गुनी सीटें हासिल कर रही है। कांग्रेस को बड़ा नुकसान हुआ है, जबकि भाजपा और अकाली दल की हालत जस की तस बनी हुई है। 

गोवा का एग्जिट पोल
पार्टी 2022 में अनुमानित सीट 2017 का अनुमान 2017 के परिणाम
भाजपा 13-19 15 13
कांग्रेस 14-19 10 17
एमजीपी 3-5 0 3
आप 1-2 7 0
अन्य 1-3 8 7
  कुल सीटें- 40    

गोवा में इस बार भी किसी एक पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलना मुश्किल है। यहां भी भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर रहेगी। ऐसे में एमजीपी और अन्य पार्टियां किंगमेकर की भूमिका में दिख सकती हैं। यहां किसी को भी स्पष्ट बहुमत न मिलने पर दोबारा चुनाव की स्थिति भी बन सकती है। एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा या कांग्रेस के लिए किसी क्षेत्रीय दल के साथ मिलकर सरकार बनाना भी मुश्किल होगा। 

मणिपुर का एग्जिट पोल
पार्टी 2022 में अनुमानित सीट 2017 के परिणाम
भाजपा 23-28 21
कांग्रेस 10-14 28
अन्य 19-26 11
  कुल सीटें- 60  

मणिपुर में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है, लेकिन किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिल रहा है। हालांकि, भाजपा के पास किसी क्षेत्रीय दल के साथ मिलकर सरकार बनाने का मौका रहेगा। यहां कांग्रेस को बड़ा नुकसान हुआ है और पार्टी की सीटें आधी रह गई हैं। वहीं भाजपा की सीटें पहले के समान हैं। इस बार क्षेत्रीय दलों को ज्यादा वोट मिले हैं और छोटे दल ही निर्णायक भूमिका में दिख सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें