असम पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने कामरूप जिले में 1.2 करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ जब्त किया है। इस मामले में एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।
नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में डायग्नोस्टिक सेंटर का टेक्नीशियन गिरफ्तार
मुंबई की मुलुंड पुलिस ने डायग्नोस्टिक सेंटर के एक टेक्नीशियन को 15 साल की लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया है। लड़की अपने दांतों का एक्स-रे कराने के लिए डायग्नोस्टिक सेंटर गई थी। आईपीसी की धारा 354ए और पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को 13 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है।
कोलकाता के चांदनी चौक स्थित एक इमारत में लगी आग
कोलकाता के चांदनी चौक स्थित एक इमारत में आग लग गई है। दमकलकर्मी आग बुझाने की कोशिशों में जुटे हैं।
चेन्नई हवाई अड्डे पर 2.5 करोड़ का सोना जब्त
दुबई से चेन्नई हवाई अड्डा पहुंचे एक यात्री के पास से 2.5 करोड़ रुपये मूल्य का सोना जब्त किया गया है। करीब 5 किलो वजनी सोने को तार के कॉइन के रूप में छिपाया गया था। सीमा शुल्क विभाग ने कहा कि भारतीय यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
महाराष्ट्र: पुणे के वाघोली इलाके में एक 12 मंजिला इमारत में लगी आग
पुणे के वाघोली इलाके में एक 12 मंजिला इमारत में आग लग गई। पुणे महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (पीएमआरडीए) के अग्निशमन विभाग की एक टीम ने आग पर काबू पा लिया। पुणे अग्निशमन विभाग के अनुसार किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।