फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल-भारत के बीच द्विपक्षीय संबंधों को लेकर बैठक, राजनाथ सिंह बोले - दोनों देशों के संबंधों में असीम संभावनाएं

Sat, 16 Jan 2021 02:38 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारत-नेपाल के बीच द्विपक्षीय संबंधों पर बैठक - फोटो : ANI
विज्ञापन

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने नेपाल के विदेशमंत्री प्रदीप कुमार ज्ञवाली के साथ शनिवार को हुई बैठक के बाद कहा कि भारत-नेपाल संबंधों में असीम संभावनाएं हैं। उल्लेखनीय है कि ज्ञवाली, नेपाल के विदेश सचिव भरत राज पौडयाल के साथ बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय भारत यात्रा पर आए हैं।

विज्ञापन


ज्ञवाली ने शुक्रवार को भारत के विदेशमंत्री एस जयशंकर के साथ हुई बैठक में द्विपक्षीय संबंधों के संपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की थी। राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया कि नेपाल के विदेशमंत्री प्रदीम कुमार ज्ञवाली के साथ आज बैठक शानदार रही। नेपाल के साथ भारत के संबंध दोनों देशों की सरकारों तक सीमित नहीं हैं बल्कि यह दोनों देशों के लोगों द्वारा संचालित हैं। भारत और नेपाल के संबंध असीमित संभावनाओं वाले हैं।



उल्लेखनीय है कि नेपाल द्वारा पिछले साल नया राजनीतिक मानचित्र जारी करने और उसमें लिम्पियाधुरा, कालापानी और लिपुलेख को नेपाल का हिस्सा दिखाए जाने के बाद से दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे। ज्ञवाली और जयशंकर के बीच बृहस्पतिवार को हुई बातचीत में दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की गई और संपर्क, व्यापार एवं ऊर्जा जैसे अहम क्षेत्रों में संबंधों को मजबूत करने के लिए सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें