फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेतन्याहू मोदी को बेचना चाहते हैं स्पाइक एंटी टैंक मिसाइल, जानिए क्या है इसकी खासियत

Thu, 18 Jan 2018 02:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी- बेंजामिन नेतान्याहू - फोटो : PTI
विज्ञापन
भारत और इजराइल के बीच स्पाइक एंटी टैंक मिसाइल की डील दोबारा फइनल हो सकती है। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने देर रात इसकी घोषणा अपने ट्विटर हैंडल पर की। नेतन्याहू छह दिन की भारत यात्रा पर हैं। बुधवार को वो प्रधानमंत्री मोदी के साथ गुजरात के अहमदाबाद शहर में थे। इस डील के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने लिखा, "भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बातचीत के बाद, भारत सरकार ने मुझे सूचित किया है कि स्पाइक एंटी टैंक मिसाइल डील दोबारा ट्रैक पर है। ये इजराइल के लिए बेहद अहम है। आने वाले दिनों में दोनों देशों के बीच कई और ऐसे डील होगें।"
विज्ञापन


यहां ये जानना बेहद जरूरी है कि 2017 दिंसबर के महीने में भारत ने इजराइल के साथ स्पाइक एंटी टैंक मिसाइल सौदे को रद्द कर दिया था। उस वक्त रक्षा मंत्रालय ने दलील ये दी थी कि डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपंमेंट ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) अगले चार साल यानी 2022 तक इसी तरह की वर्ल्ड क्लास मिसाइल बना देगा। उस वक्त ये डील 500 मीलियन डॉलर की बताई गई थी। लेकिन इस बार ये सौदा थोड़ा और किफायती रहने की उम्मीद है। लेकिन अब इजराइल के साथ इस नए समझौते के बाद चार साल का इंतज़ार खत्म हो जाएगा।

स्पाइक एंटी टैंक मिसाइल की खासियत?
रक्षा मामलों के जानकार राहुल बेदी के मुताबिक स्पाइक एक मानव पोर्टेबल मिसाइल है। इसका मतलब ये कि लॉन्चर और आदमी दोनों की मदद से इसे दागा जा सकता है। इस मिसाइल की दूसरी खासियत है इसकी मारक क्षमता। इस मिसाइल से 3-4 किलोमीटर की दूरी से हमला किया जा सकता है। इसका मतलब ये हुआ कि दागने वाला सैनिक भी इस मिसाइल के साथ सुरक्षित रह सकता है। 
विज्ञापन

ये मिसाइल मैदानी और रेगिस्तानी इलाकों में बॉर्डर पर तैनात सैनिकों के लिए ज्यादा कारगर साबित होते हैं।

<blockquote class="twitter-tweet" data-lang="en"><p lang="en" dir="ltr">PM Netanyahu: &quot;Following the talks I had with my friend Prime Minister <a href="https://twitter.com/narendramodi?ref_src=twsrc%5Etfw">@NarendraModi</a>, the Indian government has informed us that it is putting the Spike deal back on track. This is very important and there will be many more deals.&quot;<a href="https://t.co/rY9ocD5pys">https://t.co/rY9ocD5pys</a></p>&mdash; PM of Israel (@IsraeliPM) <a href="https://twitter.com/IsraeliPM/status/953700846847627264?ref_src=twsrc%5Etfw">January 17, 2018</a></blockquote>
<script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>
विज्ञापन

आखिर इजराइल ही क्यों ?

modi
आखिर इजराइल के साथ ही क्यों किया भारत ने ये करार? इस सवाल के जवाब में राहुल बेदी कहते हैं, "वैसे तो फ्रांस और अमरीका दोनों के पास ये तकनीक उपलब्ध है लेकिन इजराइल के मुकाबले ये ज्यादा महंगे हैं।" राहुल के मुताबिक, "पहले ये सौदा 500 मिलियन डॉलर तक जाने की उम्मीद है, लेकिन अब लगता है कि 350 से 400 मिलियन डॉलर में ही इजराइली सरकार भारत को स्पाइक एंटी टैंक मिसाइल दे देगी।" राहुल आगे कहते हैं, "वैसे तो अभी तक ये डील फाइनल नहीं हुई है, लेकिन जो खबरें आ रहीं है उसके मुताबिक भारत और इजराइल के बीच 3500 मिसाइल सीधे तौर पर खरीदने का करार हो सकता है।"

भारतीय सीमा पर तैनात सैनिकों को इसकी खासी जरूरत है। जानकारों की मानें, वैसे तो भारत को तकरीबन 38000 ऐसे मिसाइल की जरूरत है लेकिन डीआरडीओ भी इसी तरह की मिसाइल बना रहा है, इसलिए फौरी तौर पर इजराइल से 3500 स्पाइक एंटी टैंक मिसाइल खरीद कर काम चला सकते हैं। भारत और इजराइल के इसी मिसाइल सौदे पर वरिष्ठ पत्रकार अजय शुक्ला ने एक ब्लॉग लिखा है। उनके मुताबिक रफायल सौदे की तरह ही भारत ने स्पाइक एंटी टैंक मिसाइल सौदे पर दोबारा आगे बढ़ने के लिए इसे समय की मांग से जोड़ कर देखने को कहा है। 

सरकार इसके पीछे "ऑपरेशनल नेसिसिटी" करार दे रही है। अजय शुक्ला के  मुताबिक, "भारत इससे पहले इजराइल के साथ ऐसी 30 हजार मिसाइल के लिए टेक्नलॉजी ट्रांसफर का करार करना चाहता था, जिसके तहत भारत डायनमिक्स लिमिटेड को तकनीक ट्रांसफर की जाती, लेकिन स्वदेश में ही जब ऐसी मिसाइल बनाई जा रही हो तो विदेश से क्यों खरीदें, इसलिए डील रद्द कर दी गई।"

क्या स्पाइक है सबसे बेहतर ?
अजय शुक्ला का मानना है कि स्पाइक ही इस तरह की मिसाइल में सबसे बेहतर तकनीक नहीं है। अमरीका की जेवलिन और फ्रांस की मिसाइल मोएनी पोर्टी इजराइल की स्पाइक एंटी टैंक मिसाइल से ज्यादा बेहतर हैं। उनके मुताबिक इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेत्नयाहू के साथ जो 130 सदस्यी प्रतिनिधि मंडल भारत आया हुआ है, उसमें रफायल एडवांस डिफेंस सिस्टम के मुखिया शामिल है और इसलिए इस सौदे पर दोबारा बात शुरू हुई है। गौरतलब है कि स्पाइक एंटी टैंक मिसाइल रफायल ही बनाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें