मंत्रियों के अनौपचारिक समूह की चौथी बैठक
- फोटो : एक्स/राजनाथ सिंह
बैठक में कौन-कौन मौजूद थे?
इस बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी, रसायन और उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा, उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी, विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू, जहाजरानी मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और बिजली मंत्री मनोहर लाल शामिल हुए।
ये भी पढ़ें:
बलबीर पुंज का निधन: पूर्व राज्यसभा MP के निधन पर PM ने जताया शोक, कहा- राष्ट्र निर्माण के प्रति रहे प्रतिबद्ध
पश्चिम एशिया क्षेत्र की स्थिति अस्थिर: राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्रालय ने कहा, राजनाथ सिंह ने संघर्ष की स्थिति को 'अनिश्चित और अस्थिर' बताया और कहा कि भारत को न केवल तनाव कम होने बल्कि फिर से बढ़ने की स्थिति के लिए भी तैयार रहना चाहिए।
सोशल मीडिया पर रक्षा मंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार इस संघर्ष से पैदा होने वाले किसी भी खतरे या समस्या से निपटने के लिए तेजी और प्रभावी तरीके से काम कर रही है।
मंत्रियों के अनौपचारिक समूह की चौथी बैठक
- फोटो : एक्स/राजनाथ सिंह
मंत्रियों के अनौपचारिक समूह की चौथी बैठक
- फोटो : एक्स/राजनाथ सिंह
मंत्रालय ने कहा, इस समय भारत के पास कच्चा तेल, पेट्रोल, डीजल और एटीएफ का भंडार 60 दिनों से अधिक के लिए पर्याप्त है। वहीं, एलएनजी का भंडार लगभग 50 दिन और एलपीजी का भंडार करीब 40 दिन के लिए उपलब्ध है, जिसमें घरेलू उत्पादन का भी योगदान है।