फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WEF: वैश्विक लैंगिक रिपोर्ट में आठवें पायदान से 127 वें स्थान पर पहुंचा भारत, जानिए पड़ोसी देशों की स्थिति

Thu, 22 Jun 2023 07:14 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पिछली बार से भारत की स्थिति में 1.4 फीसदी अंकों और आठ स्थानों का सुधार हुआ है और यह 2020 के समानता स्तर की ओर आंशिक रूप से पहुंचा है। देश ने शिक्षा के सभी स्तरों पर पंजीकरण में समानता हासिल कर ली है।
विज्ञापन
wef
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लैंगिक समानता के मामले में भारत 146 देशों में 127वें स्थान पर पहुंच गया है। विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की वार्षिक लैंगिक अंतराल रिपोर्ट, 2023 के अनुसार भारत की स्थिति में पिछले साल की तुलना में आठ स्थान का सुधार हुआ है। डब्ल्यूईएफ ने 2022 की अपनी रिपोर्ट में वैश्विक लैंगिक अंतराल सूचकांक में भारत को 146 में 135 वें स्थान पर रखा था।

पिछली बार से भारत की स्थिति में 1.4 फीसदी अंकों और आठ स्थानों का सुधार हुआ है और यह 2020 के समानता स्तर की ओर आंशिक रूप से पहुंचा है। देश ने शिक्षा के सभी स्तरों पर पंजीकरण में समानता हासिल कर ली है। भारत ने अपने 64.3 प्रतिशत लैंगिक अंतराल को पाट दिया है। इस सूचकांक में पाकिस्तान का 142वां, बांग्लादेश का 59वां, चीन का 107वां, नेपाल का 116वां, श्रीलंका का 115वां और भूटान का 103वां स्थान है। आइसलैंड लगातार 14वें साल सबसे अधिक लैंगिक समानता वाला देश बना हुआ है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें