4जी डिवाइस से तेज बढ़ेगा 5जी का कारवां
इंडस्ट्री से जुड़े ज्यादातर लोग मानते हैं कि 3जी से 4जी में जाने वाले वक्त से काफी कम वक्त में लोग 4जी से 5जी की तरफ जाएंगे। चिप बनाने वाली क्वालकॉम इंडिया के सीनियर डायरेक्टर सचिन कलंतरी का कहना है कि जैसे-जैसे 5जी डिवाइस का इस्तेमाल बढ़ेगा इसके दाम कम होना शुरू होंगे। कंपनियां 4जी के दौरान मिली सीख से समझ चुकी हैं कि ग्राहक तेजी से तकनीक अपनाता है। जल्द ही आपको मार्केट में 5जी से सस्ते डिवाइस नजर आने लगेंगे।
फास्ट इंटरनेट के लिए खास चिप
5जी मोबाइल खास तरह चिप से लैस होते हैं। अमेरिका के कैलिफोर्निया की एजक्यू नाम की कंपनी ने 5जी इंटरनेट के लिए एक खास बेस स्टेशन चिप डिजाइन की है। बेस स्टेशन वह डिवाइस होती है जो इंटरनेट को पूरे इलाके में फैलाती है, जैसे घर का इंटरनेट राउटर करता है। कंपनी का दावा है कि ये बेस स्टेशन चिप हाई स्पीड इंटरनेट को घर-घर तक पहुंचाने के खर्च को 50 फीसदी तक कम कर देगी।