भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी स्थापना के 150वें वर्ष का जश्न मनाएगा। इसके तहत जनवरी 2025 में आईएमडी मुख्यालय द्वारा कुछ खास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जो विभाग के राज्य कार्यालयों के कार्यक्रमों के अतिरिक्त होंगे।
यहां जनवरी 2025 में होने वाले प्रमुख कार्यक्रमों की सूची दी गई है:
1. मुंबई में भारत रडार मौसम विज्ञान (आईआरएडी) पर 7वां सम्मेलन।
2. 'मौसम और युवा' पर 11 जनवरी को एक दिवसीय कार्यशाला।
3. नई दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में 12 जनवरी को 'रन फॉर मौसम' कार्यक्रम।
4. 'मौसम जर्नल' पर 13 जनवरी को एक दिवसीय संगोष्ठी।
5. 13 जनवरी को राष्ट्रीय मौसम विज्ञान ओलंपियाड।
6. भारत मंडपम में 14 जनवरी को आईएमडी स्थापना दिवस का मुख्य कार्यक्रम।
7. भारत मंडपम में 14 और 15 जनवरी को राष्ट्रीय प्रदर्शनी।
8. भारत मंडपम में 15 जनवरी 2025 को विभिन्न क्षेत्रों को कवर करते हुए 'राष्ट्रीय हितधारक कार्यशाला'का आयोजन।
9. गणतंत्र दिवस के लिए 'स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास' पर एक झांकी।
10. विभिन्न आउटरीच गतिविधियां।
11. हैकाथॉन प्रतियोगिता (माय गव पोर्टल के जरिए)