फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने ली करवट, तेज आंधी के साथ कुछ इलाकों में हल्की बारिश

Thu, 17 May 2018 09:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर केलिए तेज हवाओं व धूल भरी आंधी को लेकर की गई मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही साबित हो रही है। बृहस्पतिवार दिन भर तेज धूप निकलने के बाद देर शाम एक बार फिर मौसम ने करवट ली।

विज्ञापन


देर शाम तेज धूल भरी आंधी के साथ कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। मौसम बदलने से भी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिली। आने वाले 48 घंटों में भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा और तापमान 42 डिग्री तक छूने की संभावना है।  

दिल्ली-एनसीआर में बृहस्पतिवार तेज धूप की वजह ने गर्मी ने तीखे तेवर दिखाए। इस कारण से अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री तक जा पहुंचा। जबकि न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री दर्ज किया गया। झुलसाने वाली गर्मी से दिन भर लोग परेशान होते रहे। पालम केन्द्र पर सबसे अधिक अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री, आयानगर व जाफरपुर  में 42.5, व गुडग़ांव में 42.2 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

   
बृहस्पतिवार को शाम 6 बजे केबाद अचानक से तेज हवाओं व धूल भरी आंधी चलनी शुरु हो गई। काफी देर तक कुछ ऐसा ही मौसम बना रहा। मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार को भी देर शाम को 50 से 70 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

वहीं धूल भरी हवाएं चलने की भी संभावना विभाग ने जताई है। वहीं हल्की बारिश की भी संभावना है। मौसम बदलने केबावजूद गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। जबकि 22 मई तक अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंच जाएगा।  

आंधी के कारण लोगों जहां से वहीं रुक गए वहीं यातायात भी प्रभावित हुआ। दरअसल पिछले कई दिनों में आंधी के कारण जानमाल को हुए नुकसान से लोगों में भ्य व्याप्त हो गया है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें