फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDIA Meeting: विपक्षी गठबंधन इंडिया की बैठक आज, लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे और रणनीति पर होगी चर्चा

Tue, 19 Dec 2023 05:37 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इंडिया गठबंधन के घटक दलों के तमाम बड़े नेता बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं। सोमवार को दिल्ली पहुंचने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि इंडिया गठबंधन के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार का फैसला 2024 के चुनावों के बाद किया जाएगा।
विज्ञापन
इंडिया गठबंधन की बैठक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगले साल लोकसभा चुनाव की तैयारियों और रणनीति बनाने के लिए विपक्षी गठबंधन इंडिया की बैठक आज दिल्ली के अशोका होटल में होगी। सीट बंटवारा, न्यूनतम साझा कार्यक्रम, हाल के विधानसभा चुनावों में झटके के बाद भाजपा से मुकाबला करने के लिए संयुक्त रणनीति गठबंधन के सामने मुख्य चुनौतियां हैं। बैठक में इन मुद्दों पर विचार-विमर्श किए जाने की संभावना है।

विज्ञापन


इंडिया गठबंधन के घटक दलों के तमाम बड़े नेता बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं। सोमवार को दिल्ली पहुंचने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि इंडिया गठबंधन के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार का फैसला 2024 के चुनावों के बाद किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा को हराने के लिए गठबंधन सीट-बंटवारे समेत सभी मुद्दों को सुलझा लेगा।

चुनाव की तैयारियों में लगी हुई हैं समितियां
वहीं, बिहार के उप-मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि गठबंधन को लेकर पहले गठित की गईं समितियां पर्दे के पीछे काम कर रही हैं। वे चुनाव की तैयारियों में लगी हुई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें