बिना काम किए उनकी तारीफ हो रही- नीतीश
INDIA ब्लॉक ने बैठक के दूसरे दिन प्रस्ताव भी पारित किया है। इसमें कहा गया, "हम, INDIA गठबंधन की पार्टियां, आगामी लोकसभा चुनाव जहां तक संभव हो मिलकर लड़ने का संकल्प लेते हैं। विभिन्न राज्यों में सीट-बंटवारे की व्यवस्था तुरंत शुरू की जाएगी और लेन-देन की सहयोगात्मक भावना के साथ जल्द से जल्द संपन्न की जाएगी।"
मुंबई में INDIA गठबंधन की बैठक के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "हमारी दोनों बैठकों की सफलता, पहली पटना में और दूसरी बेंगलुरु में, इस तथ्य से मापी जा सकती है कि प्रधानमंत्री ने अपने बाद के भाषणों में न सिर्फ INDIA पर हमला बोला बल्कि हमारे प्यारे देश के नाम की तुलना आतंकवादी संगठन और गुलामी के प्रतीक से भी की।"
INDIA गठबंधन की बैठक पर केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा, "...उन्हें अपने UPA नाम पर शर्म आती है और वे नाम बदलना चाहते हैं, लेकिन एक नाम मूल उत्पाद को नहीं बदल सकता। उत्पाद वही है, यह वही लालू यादव हैं जो जेल में थे, यह वही कांग्रेस पार्टी है जिसने यूपीए शासनकाल के दौरान 10 साल तक देश को लूटा... नाम बदलने से उनकी राजनीति नहीं बदलेगी, उनकी राजनीति परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण पर केंद्रित रही है, और आगे भी इसी पर केंद्रित होगी।"
INDIA गठबंधन की बैठक पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "... यह (INDIA गठबंधन) एक टोली है, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। ये पहले भी एकत्रित हुए थे और अब भी PM मोदी के डर से ये एकत्रित हो रहे हैं।"
विपक्ष के INDIA गठबंधन ने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए ISRO को बधाई दी।
शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, "जो निर्णय होगा वे 4:30 बजे की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया जाएगा। सीटों को लेकर चर्चा होगी। मुझे यकीन है कि चर्चा के बाद व्यापक निर्णय लिए जाएंगे। महंगाई से जनता त्रस्त है। देश के सामने अहम मुद्दा महिला विकास, किसान, चीन है और अगर सदन इन पर है तो स्वागत योग्य है।"
विपक्ष के INDIA गठबंधन के नेताओं ने अपनी बैठक से पहले एक ग्रुप फोटो के लिए पोज़ दिया।
मुंबई में INDIA गठबंधन की बैठक शुरू हुई।
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सांसद राहुल गांधी मुंबई में INDIA गठबंधन की बैठक स्थल पर पहुंचे।
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारुख़ अब्दुल्ला INDIA गठबंधन की बैठक स्थल पर पहुंचे।
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव और मनोज झा मुंबई में INDIA गठबंधन की बैठक स्थल पर पहुंचे।
उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे मुंबई में भारत गठबंधन की बैठक के आयोजन स्थल पर पहुंचे ।
India Opposition Meeting in Mumbai Today Live Update: मुंबई में गुरुवार को शुरू हुई विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की बैठक का आज दूसरा दिन है। इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) के नेताओं की आज होने वाली औपचारिक बैठक में गठबंधन के संयोजक और लोगो पर फैसला हो सकता है। मुंबई के होटल ग्रैंड हयात में पहले दिन की बैठक में 11 सदस्यीय समन्वय समिति बनाने पर सहमति बनी थी। जानें बैठक से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...