फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-Kuwait: कुवैत के विदेश मंत्री ने पीएम मोदी को बताया दुनिया का सबसे बुद्धिमान इंसान, जयशंकर का जताया आभार

Thu, 05 Dec 2024 03:27 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कुवैत के विदेश मंत्री अबदुल्लाह अली अल याह्या भारत की पहली आधिकारिक यात्रा पर मंगलवार को भारत पहुंचे। जहां बुधवार को यह्या ने पीएम मोदी और भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। मुलाकात के बाद याह्या ने पीएम मोदी को दुनिया का सबसे बुद्धिमान इंसान बताया। 
विज्ञापन
पीएम मोदी और जयशंकर ने कुवैत के विदेश मंत्री से की मुलाकात - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और कुवैत ने बुधवार को अपने द्विपक्षीय संबंधों की पूरी समीक्षा और निगरानी के लिए एक संयुक्त आयोग स्थापित करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय विदेश मंत्री एस जयशंकर और कुवैती विदेश मंत्री अबुदुल्लाह अली अल याह्या के बीच हुई बैठक में लिया गया। मुलाकात के बाद जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी बातचीत को उत्पादक बताया और कहा कि इस समझौते से भारत-कुवैत संबंधों को और आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन


बता दें कि भारत और कुवैत के बीच रिश्तें को और मजबूती देने और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा के लिए कुवैत के विदेश मंत्री अबदुल्लाह अली अल याह्या अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर मंगलवार को भारत पहुंचे थे।

पीएम मोदी को बताय दुनिया का सबसे बुद्धिमान व्यक्ति
उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को "दुनिया के सबसे बुद्धिमान व्यक्तियों में से एक" कहा और कहा कि प्रधानमंत्री ने भारत को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाया है, और मुझे यकीन है कि वे इसे जारी रखेंगे। मंत्री अल-याह्या ने कहा कुवैत और भारत के बीच ऐतिहासिक संबंधों की जड़ें बहुत पुरानी हैं, जो आपसी मित्रता और सहयोग पर आधारित हैं। इन संबंधों ने कुवैत और भारत के बीच कई मुद्दों पर मजबूत साझेदारी का रूप लिया है।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने किया पोस्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत कुवैत के साथ ऐतिहासिक और गहरे संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। पीएम ने कुवैत के विदेश मंत्री अब्दुल्ला अली अल-याहया से मुलाकात में यह बात कही। इसके बाद पीएम ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, कुवैत के विदेश मंत्री अब्दुल्ला अली अल-आह्या का स्वागत कर खुशी हुई।

उन्होंने कहा कि मैं भारतीय नागरिकों के कल्याण के लिए कुवैती नेतृत्व को धन्यवाद देता हूं। भारत अपने लोगों और क्षेत्र के लाभ के लिए कुवैत के साथ अपने गहरे और ऐतिहासिक संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

जयशंकर के साथ द्विपक्षीय बैठक
भारत की राजकीय यात्रा पर आए कुवैत के विदेश मंत्री अब्दुल्ला अली अल-याह्या ने विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ द्विपक्षीय बैठक की। उन्होंने भारत को बहुत महत्वपूर्ण साझेदार बताते हुए कहा कि वे भारत-कुवैत संबंधों को रणनीतिक साझेदारी में बदलने के लिए तैयार हैं। अपने पहले भाषण में मंत्री अल-याह्या ने विदेश मंत्री का धन्यवाद किया और प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के लिए आभार व्यक्त किया।

इन मुद्दों पर हुई चर्चा
एस जयशंकर के साथ याह्या की मुलाकात के बाद बताया जा रहा है कि दोनों मंत्रियों ने व्यापार, निवेश, ऊर्जा, खाद्य सुरक्षा और लोगों के बीच संबंधों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में भारत-कुवैत संबंधों की समीक्षा की। इसके साथ ही, उन्होंने पश्चिम एशिया की स्थिति समेत अन्य क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।


विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि दोनों मंत्रियों ने विदेश मंत्री स्तर पर एक संयुक्त सहयोग आयोग (जेसीसी) स्थापित करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस आयोग के तहत व्यापार, निवेश, शिक्षा, प्रौद्योगिकी, कृषि, सुरक्षा और संस्कृति के नए कार्य समूह बनाए जाएंगे। इसके साथ ही विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत और कुवैत के बीच पारंपरिक रूप से अच्छे रिश्ते हैं, जो समय की कसौटी पर खरे उतरे हैं।

जानकारी के अनुसार जेसीसी तंत्र के तहत, मौजूदा कार्य समूहों जैसे हाइड्रोकार्बन, स्वास्थ्य और कांसुलर मामलों में भी समन्वय बढ़ाया जाएगा, और यह भारत और कुवैत के द्विपक्षीय संबंधों की पूरी निगरानी और समीक्षा करेगा। 
याह्या ने पीएम मोदी से की मुलाकाच
कुवैत के विदेश मंत्री अली याह्या ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की। पीएम मोदी ने दोनों देशों के बीच मजबूत रिश्तों और कुवैत में बसे दस लाख से अधिक भारतीयों के कल्याण के लिए कुवैत के नेतृत्व की सराहना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें