फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंद प्रशांत क्षेत्र में चीन से टक्कर लेंगे भारत-जापान, शिंजो आबे से मुलाकात कर पीएम मोदी ने की बात

Fri, 06 Sep 2019 06:11 AM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

हिंद प्रशांत क्षेत्र में चीन से टक्कर लेने के लिए भारत और जापान साथ आएंगे। पीएम मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के बीच गुरुवार को हुई मुलाकात में इस रणनीतिक क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बन गई है। चीन इस क्षेत्र में लगातार अपनी सैन्य ताकत बढ़ा रहा है। ओसाका में हुए जी20 शिखर सम्मेलन के बाद दूसरी बार मिले दोनों नेताओं ने व्यापार, संस्कृति और रक्षा समेत विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग गहरा करने का संकल्प लिया। 

विज्ञापन


पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘प्रधानमंत्री शिंजो आबो से मुलाकात करके खुशी हुई। हमने कई विषयों पर गहराई से बातचीत की। हमने विशेष रूप से हमारे देशों के बीच व्यापारिक एवं सांस्कृतिक संबंध और बेहतर करने पर बात की। दोनों देश बेहतर भविष्य के लिए विभिन्न वैश्विक मंचों पर मिलकर काम कर रहे हैं।’ विदेश सचिव विजय गोखले ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच हिंद-प्रशांत क्षेत्र पर वार्ता हुई। इस मुद्दे पर भारत और जापान के समान विचार हैं। 

गोखले के मुताबिक आबे सभी देशों के लिए खुले एवं मुक्त हिंद प्रशांत क्षेत्र के पक्ष में हैं। वह चाहते हैं कि आपसी संबंत और आर्थिक सहयोग के जरिए सुरक्षित एवं समृद्ध हिंद प्रशांत क्षेत्र का निर्माण होना चाहिए। हालांकि चीन यहां सेना की तैनाती बढ़ा रहा है। ऐसे में जापान और भारत इस मुद्दे पर साथ आएंगे। 
विज्ञापन


गोखले ने कहा, ‘आबे ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की हालिया यात्रा का भी जिक्र किया। दोनों देश रक्षा क्षेत्र में सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए बातचीत कर रहे हैं।’ वहीं विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट कर बताया कि मोदी और आबे के बीच आर्थिक, सुरक्षा, स्टार्ट-अप और 5जी क्षेत्रों में बहुआयामी संबंधों को और आगे ले जाने तथा क्षेत्रीय स्थिति पर चर्चा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें