फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-Israel: अहम रक्षा परियोजनाओं को बढ़ावा देंगे भारत-इस्राइल, राजनाथ ने इस्राइली समकक्ष के साथ की चर्चा

Sat, 04 Mar 2023 05:43 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्विटर पर कहा, भारत इस्राइल के साथ अपने संबंधों को अत्यधिक महत्व देता है। राजनाथ ने भारत में मजबूत और विश्वस्तरीय रक्षा विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र (इको सिस्टम) के विकास में इस्राइली उद्योगों के सहयोग का उल्लेख किया।
विज्ञापन
राजनाथ सिंह (फाइल) - फोटो : Twitter@bjp4 india
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इस्राइल एक-दूसरे के महत्वपूर्ण रक्षा परियोजनाओं को बढ़ावा देंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और इस्राइल के रक्षा मंत्री मेजर जनरल योआव गैलेंट के बीच शुक्रवार को इस संबंध में अहम बातचीत हुई। इसमें सैन्य उपकरणों के सह-निर्माण से संबंधित प्रमुख परियोजनाओं पर चर्चा हुई।

विज्ञापन


योआव गैलेंट ने ट्वीट कर खुशी जाहिर करते हुए बताया कि दोनों पक्ष अहम रक्षा परियोजनाओं पर आगे बढ़ेंगे। इस्राइल के रक्षा मंत्री का पदभार संभालने के बाद गैलेंट की राजनाथ के साथ यह पहली बातचीत है। वहीं, राजनाथ ने ट्विटर पर कहा, भारत इस्राइल के साथ अपने संबंधों को अत्यधिक महत्व देता है। राजनाथ ने भारत में मजबूत और विश्वस्तरीय रक्षा विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र (इको सिस्टम) के विकास में इस्राइली उद्योगों के सहयोग का उल्लेख किया। इस्राइल के रक्षा मंत्री गैलेंट के साथ बात करके संबंधों में नई गर्मी महसूस की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें