फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EU: एफटीए वार्ता के जरिये ईयू से आईसीटी विवाद सुलझाने का प्रयास कर रहा भारत, जानिए क्या है पूरा विवाद

Mon, 11 Dec 2023 06:52 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की विवाद निस्तारण समिति ने 17 अप्रैल को एक फैसले में कहा था कि भारत मोबाइल फोन, इंटिग्रेटेड सर्किट व ऑप्टिकल उपकरणों जैसे आईसीटी उत्पादों पर आयात शुल्क लगाकर वैश्विक व्यापार मानदंड का उल्लंघन कर रहा है।
विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 भारत मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) वार्ता के जरिये यूरोपीय संघ से कुछ सूचना एवं प्रौद्योगिकी उत्पादों (आईसीटी) पर डब्ल्यूटीओ आयात शुल्क विवाद सुलझाने का प्रयास कर रहा है। विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की विवाद निस्तारण समिति ने 17 अप्रैल को एक फैसले में कहा था कि भारत मोबाइल फोन, इंटिग्रेटेड सर्किट व ऑप्टिकल उपकरणों जैसे आईसीटी उत्पादों पर आयात शुल्क लगाकर वैश्विक व्यापार मानदंड का उल्लंघन कर रहा है। ईयू ने इन पर भारत से शुल्क रियायतों की मांग की है। भारत का कहना है कि केवल ईयू को छूट डब्ल्यूटीओ के नियमों का उल्लंघन होगा। इस पर केवल एफटीए के तहत चर्चा की जा सकती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें