फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाइब्रेंट गुजरात समिट: पीएम बोले- जारी रहेगी आर्थिक सुधारों की तेज रफ्तार

Tue, 10 Jan 2017 10:15 PM IST
एजेंसी/ गांधीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में आर्थिक सुधारों को जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई है। उन्होंने कहा है कि एनडीए सरकार भ्रष्टाचार मुक्त शासन और कारोबारी सुगमता में इजाफा कर राजनीति और अर्थव्यवस्था में अहम बदलाव लाना चाहती है।
विज्ञापन


पूरब के दावोस तौर चर्चित द्विवार्षिक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘वाइब्रेंट गुजरात’ में मोदी ने मंगलवार को कहा कि सरकार ने कारोबार करने की सुगमता में इजाफे को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा, मेरी सरकार भारतीय अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सुधारों की तेज रफ्तार जारी रहेगी।

पिछले ढाई साल में सरकार ने भारत की क्षमता में इजाफे और इकोनॉमी में बेहतरी के लिए लगातार काम किया है। सरकार के इन प्रयासों के परिणाम उत्साहजनक रहे हैं। मैक्रो इकोनॉमिक संकेतक इसका सबूत हैं। इस दौरान जीडीपी में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन


महंगाई, राजकोषीय और चालू खाते के घाटे में कमी आई है। जबकि विदेशी निवेश बढ़ा है। भारत दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। ग्लोबल स्लोडाउन के बावजूद भारत आकर्षक निवेशक ठिकाना बना हुआ है।  
विज्ञापन

एफडीआई में इजाफा 

पीएम ने कहा कि सरकार देश के कारोबारी माहौैल में लगातार सुधार कर रही है। यही वजह है कि पिछले ढाई साल के दौरान देश में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) बढ़ कर 130 अरब डॉलर तक पहुंच गया है।

‘मेक इन इंडिया’ देश का अब तक सबसे बड़ा ब्रांड बन कर उभरा है। पीएम ने कहा कि पिछले दो वित्त वर्षों की तुलना में एफडीआई में 66 फीसदी का इजाफा हुआ है। पिछले साल अब तक का सबसे ज्यादा एफडीआई आया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें