ईरानी अधिकारी ने संकेत दिए हैं कि भारत को कच्चे तेल की आपूर्ति फिर से शुरू करने पर विचार किया जा सकता है। इस बड़ी पहल के बाद दोनों देशों के व्यापार विस्तार पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा।
ईरान और भारत के बीच लंबे समय से कच्चे तेल का व्यापार होता रहा है। ताजा घटनाक्रम में एक वरिष्ठ ईरानी अधिकारी ने कहा, भारत को कच्चे तेल की आपूर्ति फिर से शुरू करने के तरीकों पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ईरान समग्र व्यापार विस्तार करने का इच्छुक है। ईरानी अधिकारी ने कहा, 'हम रणनीतिक रूप से अहम चाबहार बंदरगाह के माध्यम से पेट्रो-रसायन क्षेत्र सहित कई चीजों का द्विपक्षीय व्यापार करना चाहते हैं।'
विज्ञापन
ईरान के प्रति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन का रवैया भी बदलेगा
भारत में मौजूद इस वरिष्ठ ईरानी अधिकारी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के अस्तित्व में आने के बाद तेहरान के प्रति उनका रवैया पहले कार्यकाल की तरह ही रहेगा, ऐसी संभावना नहीं है। उन्होंने कहा कि वैश्विक भूराजनीति में चीन द्वारा अपनी रणनीतिक ताकत बढ़ाने के साथ महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं।