विदेश मंत्री एस जयशंकर (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
भारत और ईरान के बीच होने वाली 19वीं संयुक्त आयोग की बैठक के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर 22-23 दिसंबर को ईरान का दौरा करेंगे। इस बैठक की अध्यक्षता ईरान के विदेश मंत्री द्वारा की जानी है। यात्रा के दौरान, विदेश मंत्री को ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी के बुलावे की उम्मीद है।