फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Terrorism Issue: दुनिया में कहीं आतंकवादी घटना हो उसकी जड़ें पाकिस्तान में ही मिलेंगी, ओसामा-बिन-लादेन भी तो पाक में ही मिला था 

Wed, 26 Jan 2022 08:34 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत ने कश्मीर मुद्दे पर कहा कि पूरा कश्मीर हमारा है। इस बारे में पाकिस्तान क्या सोचता है इससे हमें फर्क नहीं पड़ता। कोई बातचीत करनी हो तो पहले कब्जाए हुए कश्मीर को खाली करे। 
 
विज्ञापन
यूएन में पाक को भारत ने जमकर लताड़ा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने एक बार फिर से पाकिस्तान को आईना दिखाया है। आतंकवाद और कश्मीर के मुद्दे पर भारत ने सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई है। यूएन में भारत के स्थाई मिशन में शामिल राजनयिक आर. मधुसूदन ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद को पालता रहा है। दुनिया के किसी भी हिस्से में कोई भी आतंकवादी घटना हो, उसकी जड़ें पाकिस्तान में ही मिलती हैं। पाकिस्तान सालों से आतंकवाद को संरक्षण देने का काम करता आया है। 

विज्ञापन

 
पूरा कश्मीर हमारा हिस्सा 
भारत ने कश्मीर मुद्दे पर भी एक बार फिर से अपना रुख स्पष्ट कर दिया। भारत ने कहा कि पूरा कश्मीर और लद्दाख भारत का हिस्सा है। इस बारे में पाकिस्तानी प्रतिनिधि क्या सोचते हैं, इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। इस मसले पर अगर पाकिस्तान को किसी तरह की वार्ता करती है तो यह जरूरी है कि पाकिस्तान कश्मीर के कब्जाए हुए हिस्से को खाली करते। शिमला समझौते व लाहौर घोषणा पत्र को भी याद करे। 




नागरिक सुरक्षा को सबसे बड़ा खतरा आतंकवाद से
नागरिकों के संरक्षण मुद्दे पर हुए इस कार्यक्रम में भारत की ओर से आर. मधुसूदन ने कहा कि हम यहां नागरिक सुरक्षा की बात कर रहे हैं तो इसे सबसे बड़ा खतरा आतंकवाद से है और पाकिस्तान का आतंक को शरण देने का इतिहास रहा है। ओसामा बिना लादेन को भी पाकिस्तान ने ही शरण दी। भारत के मुंबई में हुए आतंकी हमले का लिंक भी पाकिस्तान से ही था। यह नागरिक हमले का सबसे बड़ा उदाहरण था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें