एफटीए वार्ता की शुरूआत का एलान
इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वार्ता से पहले, दोनों देशों ने भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) की वार्ता शुरू करने का ऐलान किया। यह समझौता 2022 में ऑस्ट्रेलिया के साथ हुए व्यापार समझौते के बाद भारत का ओशिनिया क्षेत्र में दूसरा महत्वपूर्ण व्यापार सौदा होगा।
विदेश मंत्री एस जसशंकर ने की मुलाकात
लिक्सन के नई दिल्ली पहुंचने के साथ ही शाम को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने उनसे मुलाकात की। अपने मुलाकात के बाद उन्होंने एक्स पर लिखा कि वह लक्सन की भारत के साथ रिश्ते और साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता की सराहना करते हैं। जयशंकर ने यह भी कहा कि वे लक्सन की रायसीना डायलॉग 2025 में मुख्य अतिथि के रूप में भागीदारी का इंतजार कर रहे हैं।
द्विपक्षीय सुरक्षा संबंधों के मजबूती पर जोर
इसके अलावा लक्सन ने भारत के साथ एक मजबूत आर्थिक साझेदारी बनाने और द्विपक्षीय सुरक्षा संबंधों को मजबूत करने का इरादा जताया। उन्होंने कहा था कि वह भारत के साथ व्यापारिक संबंधों में बड़े बदलाव की योजना बना रहे हैं और इस साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।
इसके साथ ही, लक्सन ने भारत को इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण शक्ति बताया। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी से इस विषय पर चर्चा करने की इच्छा जताई कि हम इस क्षेत्र में शांति और समृद्धि बनाए रखने के लिए और क्या कदम उठा सकते हैं।
पीयूष गोयल ने एफटीए की घोषणा पर जताई खुशी
इसके साथ ही न्यूजीलैंड के व्यापार मंत्री टॉड मैक्ले के साथ वार्ता करने के बाद, भारत के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) की वार्ता शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हमें खुशी है कि हम इस समझौते की वार्ता शुरू कर रहे हैं, जो हमारी साझेदारी में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह व्यापार संबंधों को और मजबूत करने और आर्थिक अवसरों को बढ़ाने के हमारे साझा उद्देश्य को दिखाता है।
ये भी पढ़ें:-PM Modi Podcast: संघ की अहमियत, पाकिस्तान के धोखे से लेकर ट्रंप और चीन तक, पढ़ें पीएम मोदी ने क्या क्या कहा