फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19: दुनिया में सबसे कम मृत्युदर भारत में, अब तक तीन करोड़ से अधिक टेस्टिंग

Mon, 17 Aug 2020 09:03 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना की पॉजिटिव दर - फोटो : ANI
विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि देश में 18 जून को कोरोना से मृत्युदर 3.33 फीसदी थी जो अब गिरकर 1.93 फीसदी हो गई है जो दुनिया में सबसे कम है। मंत्रालय के अनुसार, अमेरिका में 50 हजार मरीजों की मौत 23 दिन में हुई थी। ब्राजील में 95 दिन में इतनी मौतें हुईं थीं। भारत में 50 हजार मौतों का आंकड़ा 156 दिन में पहुंचा है। साथ ही पिछले 24 घंटे में 53 हजार से अधिक मरीज ठीक हुए।

विज्ञापन


तीन करोड़ से अधिक टेस्टिंग:
स्वास्थ्य मंत्रालय ने टेस्टिंग पर जोर देते हुए कहा, 'समय से और आक्रामक परीक्षण पर ध्यान केंद्रित करते हुए, भारत तीन करोड़ से अधिक परीक्षण कर चुका है। उन्नत और समय पर परीक्षण ने न केवल कोरोना पॉजिटिव की दर को कम रख रहा है, बल्कि मृत्यु दर भी कम हुए हैं।
 

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 अगस्त तक देश में कोरोना के 3,00,41,400 नमूनों का परीक्षण किया गया है। इसमें 7,31,697 नमूनों का परीक्षण कल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




महाराष्ट्र में 322 मरीजों की मौत
अकेले महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 322 मौतें हुईं। तमिलनाडु 127, कर्नाटक 114, आंध्र 87, यूपी-पश्चिम बंगाल 58-58 मौतें हुई।

24 घंटे में सात लाख से अधिक जांच: 
आईसीएमआर की रिपोर्ट के अनुसार, देश में शनिवार तक कुल 2,93,09,703 सैंपल की जांच की गई। इसमें से 7,46,608 सैंपल की जांच शनिवार को हुई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें