पीएम मोदी के इजराइल दौरे से पहले गुरुवार को भारत ने इजराइल के साथ 2 अरब डॉलर का बड़ा रक्षा सौदा किया है। सतह से हवा में मार करने वाली ये आधुनिक मिसाइल (SAM) 70 किलोमीटर तक की दूरी में एयरक्राफ्ट, मिसाइल और ड्रोन को ध्वस्त करने में सक्षम है। पीएम मोदी की जुलाई में होने वाली इजराइल यात्रा से पहले ये रक्षा सौदा बेहद अहम माना जा रहा है।
रक्षा सूत्र बताते हैं कि ये बड़ा करार डिफेंस रिसर्च एंड डिवेलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ) और इजरायल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (आईएआई) के बीच सैम सिस्टम से लैस मीडियम रेंच की बराक-8 की 560 मिसाइल और 16 लॉन्चर्स का है।
मोदी की अध्यक्षता में हुई केबिनेट कमेटी ऑफ सिक्योरिटी (सीसीएस) ने फरवरी में साफ कर दिया था कि सेना के लिए एमआर- सैम प्रोजेक्ट की कुल लागत 16830 करोड़ की होगी इसमें से ये 1,500 करोड़ रुपये की यह पहली किश्त है।