फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर मुद्दे पर यशवंत ने सरकार को घेरा, कहा- भावनात्मक रूप से घाटी के लोगों को खो दिया

Mon, 02 Oct 2017 12:36 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
देश की अर्थव्यवस्था की बदहाली पर वित्त मंत्री जेटली को घेरने के बाद भाजपा नेता यशवंत सिन्हा ने अब कश्मीर मुद्दे पर मोदी सरकार को निशाने पर लिया है।
विज्ञापन


एक इंटरव्यू में भाजपा के वरिष्ठ नेता सिन्हा ने कहा, ‘मैं जम्मू कश्मीर में बड़े पैमाने पर लोगों के अलगाव को देख रहा हूं। यह ऐसी चीज है जो मुझे बहुत कचोटती है। हमने उन लोगों को भावनात्मक तौर पर खो दिया है।

आपको यह समझने के लिए घाटी का दौरा करना पड़ेगा कि उनका हम पर भरोसा नहीं रहा।’ सिन्हा एक सिविल सोसाइटी संगठन कंसर्न्ड सिटिजंस ग्रुप (सीसीजी) का नेतृत्व कर रहे हैं।
विज्ञापन


जिसने हाल के समय में कई बार घाटी का दौरा किया है और विभिन्न पक्षों से संवाद किया है ताकि दशकों पुराने कश्मीर मुद्दे का स्थायी समाधान तलाशा जा सके। 

सिन्हा ने दावा किया कि उन्होंने 10 महीने पहले कश्मीर मुद्दे पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का वक्त मांगा था। लेकिन उन्हें दुख है कि मिलने का समय नहीं मिल सका। सिन्हा ने कहा, ‘मैं दुखी हूं।
विज्ञापन


मैं जब से सार्वजनिक जीवन में आया हूं राजीव गांधी से लेकर भारत के किसी प्रधानमंत्री ने मुझे मिलने का वक्त देने मना नहीं किया। मेरे यह अपने प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने मेरे साथ ऐसा व्यवहार किया।’ 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें