फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के पास दुनिया के बेहतर हवाई सुरक्षा संकेतक: हरदीप पुरी

Wed, 16 Sep 2020 01:26 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी - फोटो : PTI
विज्ञापन

केंद्रीय उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को कई ट्वीट में कहा, भारत के पास दुनिया के बेहतर हवाई सुरक्षा संकेतक हैं। 2019 में देश में प्रति 10 लाख उड़ानों में से महज 0.82 ही दुर्घटना की शिकार हुईं, जबकि इस मामले में वैश्विक औसत प्रति 10 लाख उड़ानों में 3.02 था। वहीं, 2014 के दौरान प्रति 10 लाख उड़ानों में 2.8 हादसे का शिकार हुई थीं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, नागरिक विमानन मंत्रालय और भारतीय विमान प्राधिकरण ने कई अहम सुरक्षा उपाय किए। बीते तीन साल में करीब 1000 एयर ट्रैफिक कंट्रोलर नियुक्त किए गए। इससे इनकी संख्या बढ़कर 3,263 हो गई है। 2018 में विमानों के लापता होने की घटनाएं 35 हुईं, जो 2019 में घटकर 18 रह गईं। वहीं 2020 में अब तक महज तीन ऐसे मामले सामने आए।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें