फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में हैं 200 अरबपति, दुनिया में 11वें स्थान पर भारत, ये देश है सबसे ऊपर

Sat, 11 Aug 2018 10:06 PM IST
एजेंसी, वाशिंगटन
विज्ञापन
Rupees
विज्ञापन
दुनिया में किस देश में कितने अरबपति हैं। इस बारे में एक सूची जारी हुई है। अरबपतियों के मामले में भारत दुनिया में 11वें स्थान पर है। नाइट फ्रेंक एलएलपी एजेंसी ने वेल्थ एक्स से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर एक रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के अनुसार भारत में 200 अरबपति हैं।
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार टॉप 10 देशों में अमेरिका, चीन, जर्मनी, जापान, हॉन्गकॉन्ग, कनाडा, स्विट्जरलैंड, फ्रांस, रूस, ब्रिटेन शामिल हैं। अमेरिका और दूसरे स्थान वाले चीन के अरबपतियों की संख्या में अधिक अंतर है। 

अमेरिका में चीन की तुलना में 1,340 अरबपति अधिक हैं। अमेरिका में अरबपतियों की संख्या 1,830 है। साल 2016 और 2017 के बीच अरबपतियों का संख्या सबसे अधिक हॉन्गकॉन्ग (23 फीसदी) में बढ़ी है। वहीं ब्रिटेन में चार फीसदी अरबपति कम हुए हैं। 
विज्ञापन


भारत में 2016 और 2017 के बीच 18 फीसदी अरबपति बढ़ गए। 

रिपोर्ट के अनुसार 50 करोड़ डॉलर की संपत्ति वाले अधिकतर लोग उत्तर अमेरिकी महाद्वीप में रहते हैं। उसमें भी सबसे ज्यादा अमेरिका और कनाडा में (31.8फीसदी) रहते हैं। इसके बाद एशिया (28.1 फीसदी) और फिर यूरोप (25.4 फीसदी) में हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें