फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत ने पाकिस्तान को सौंपा पुलवामा हमले का सबूत, कहा- मसूद अजहर को गिरफ्तार करे पाक

Thu, 28 Feb 2019 10:50 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
INDIA PAK
विज्ञापन

भारत ने सीआरपीएफ कर्मियों पर पुलवामा में किए गए आतंकवादी हमले में जैश ए मोहम्मद की संलिप्तता के विशिष्ट ब्यौरों और पाकिस्तान में मौजूद संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों के शिविरों के बारे में एक अधिकृत दस्तावेज 'डोजियर' पड़ोसी राष्ट्र को बुधवार को सौंपा। यह डोजियर पाकिस्तान के कार्यवाहक उच्चायुक्त को सौंपा गया।

विज्ञापन


पाकिस्तान के कार्यवाहक उच्चायुक्त को विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी वायुसेना द्वारा भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने पर कड़ा विरोध दर्ज कराने के लिए तलब किया था। इससे एक दिन पहले ही मंगलवार तड़के भारत ने जैश ए मोहम्मद के खिलाफ आतंकवाद विरोधी कार्रवाई को अंजाम दिया था।

डोजियर में भारत ने पाकिस्तान से की ये मांगें

  • जैश ए मोहम्मद पर प्रतिबंध लगाए पाकिस्तान
  • जेईएम सरगना मसूद अजहर को गिरफ्तार करे
  • संसद भवन पर हमले मामले में करे कार्रवाई 
  • मसूद की संपत्ति पाकिस्तान सरकार जब्त करे
  • पुलवामा, पठानकोट हमले मामले में भी कार्रवाई
  • अपनी जमीन पर आतंकवाद को प्रतिबंधित करे
  • आतंकी संगठन और आकाओं पर हो कड़ी कार्रवाई
सरकारी सूत्रों का दावा है कि पाकिस्तान में मंगलवार को पौ फटने से पहले आतंकवादी शिविरों पर की गई इस कार्रवाई में जैश ए मोहम्मद के 350 से अधिक आतंकवादी मारे गये। जैश ए मोहम्मद ने पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आतंकवादी हमले की जिम्मेदारी ली थी। इस हमले में 40 सीआरपीएफ कर्मचारी मारे गये थे।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान के राजनीतिक एवं सैन्य नेतृत्व द्वारा उनके नियंत्रण वाली भूमि में आतंकवादियों की आतंकी आधारभूत सुविधाओं की मौजूदगी से निरंतर नकारने पर खेद व्यक्त किया गया है। पाकिस्तानी पक्ष को एक डोजियर सौंपा गया जिसमें पुलवामा आतंकवादी हमले में जैश ए मोहम्मद की संलिप्तता तथा जैश आतंकवादी शिविरों और उसके नेतृत्व की मौजूदगी का विशिष्ट ब्यौरा दिया गया है। 

 

'पाकिस्तान से आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की उम्मीद'

विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान को यह अवगत कराया गया है कि भारत उम्मीद करता है कि पाकिस्तान उसके नियंत्रण वाली भूमि से उपजने वाले आतंकवाद के खिलाफ फौरन और पुष्टि की जा सकने योग्य कार्रवाई करेगा।

विज्ञापन


आतंकवाद के खिलाफ भारत के अभियान के जवाब में पाकिस्तानी वायु सेना ने जम्मू कश्मीर में बुधवार सुबह कुछ स्थानों को निशाना बनाने का प्रयास किया जिसे भारतीय वायुसेना के विमानों ने नाकाम कर दिया। इस टकराव में भारत ने पाकिस्तान के एक जेट को मार गिराया जबकि भारतीय वायुसेना के एक पायलट को पाकिस्तानी अधिकारियों ने पकड़ लिया। भारत को एक मिग 21 विमान भी गंवाना पड़ा।

भारत ने पाकिस्तान के बिना भड़कावे वाले इस आक्रामक कृत्य के लिए कड़ा विरोध जताया। इसमें भारतीय वायु क्षेत्र का उल्लंघन और सैन्य चौकियों को निशाना बनाना शामिल है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह 26 फरवरी को बालाकोट में जैश ए मोहम्मद के आतंकवादी शिविर पर किए गये भारत के असैन्य, आतंकवाद निरोधी और आत्मरक्षार्थ प्रहार के खिलाफ है।
विज्ञापन


(इनपुट:भाषा)

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें