ओडिशा में बढ़ते कोरोना के मामलों के मद्देनजर पुरी का श्री जगन्नाथ मंदिर सैनिटाइजेशन के लिए हर रविवार (4 अप्रैल से) सार्वजनिक दर्शन के लिए बंद रहेगा।
इंदौर में मास्क नहीं पहनने वालों को अस्थाई जेल
मध्य प्रदेश के इंदौर में मास्क नहीं पहनने वाले लोगों को पुलिस अस्थाई जेल भेज रही है। इंदौर के डीआईजी ने बताया कि जो लोग मास्क और कोविड नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं, पुलिस उन्हें खुली जेल भेज रही है। सभी लोग कोविड के नियमों का पालन करे। यह प्रक्रिया जारी रहेगी।
बिहार में पांच अप्रैल से 11 अप्रैल तक सभी स्कूल और कॉलेज बंद
बिहार सरकार ने पांच अप्रैल से 11 अप्रैल तक सभी स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने का आदेश दिए हैं। कोरोना दिशानिर्देशों का पालन करते हुए बची हुई परीक्षा ली जाएगी। वहीं अप्रैल के अंत तक विवाह और अन्य पारिवारिक कार्यों को छोड़कर सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ लगाने पर रोक होगी।
तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों में 3,446 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 1,834 लोग ठीक हुए हैं और 14 लोगों की मौत हुई है। यहां 20,204 सक्रिय मामले हैं। कुल 8,63,258 लोग ठीक हुए हैं और अब तक कुल 12,764 लोगों की मौत हुई है।
मध्य प्रदेश : 2839 नए मामले
मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 2,839 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 1,791 लोग ठीक हुए हैं और 15 लोगों की मौत हुई है। यहां 20,369 सक्रिय मामले हैं। कुल 2,79,275 लोग ठीक हुए हैं और अब तक कुल 4,029 लोगों की मौत हुई है।
हरियाणा : 1959 नए मामले
हरियाणा में पिछले 24 घंटों में 1,959 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 1,184 लोग ठीक हुए हैं और 10 लोगों की मौत हुई है। यहां 11,787 सक्रिय मामले हैं। कुल 2,81,258 लोग ठीक हुए हैं और अब तक कुल 3,184 लोगों की मौत हुई है।
पंजाब में पिछले 24 घंटों में 2,705 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 2,781 लोग ठीक हुए हैं और 49 लोगों की मौत हुई है। यहां 25,314 सक्रिय मामले हैं। कुल 2,16,108 लोग ठीक हुए हैं और अब तक कुल 7,032 लोगों की मौत हुई है।
उत्तराखंड : 439 नए मामले
उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों में 439 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 176 लोग ठीक हुए हैं और 4 लोगों की मौत हुई है। यहां 2,638 सक्रिय मामले हैं। कुल 95,825 लोग ठीक हुए हैं और अब तक कुल 1,725 लोगों की मौत हुई है।
आंध्र प्रदेश : 1398 नए मामले
आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 1,398 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 787 लोग ठीक हुए हैं और 9 लोगों की मौत हुई है। यहां 9,417 सक्रिय मामले हैं। कुल 8,89,295 लोग ठीक हुए हैं और अब तक कुल 7,234 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में कोरोना के अब तक कुल 9,05,946 मामले सामने आ चुके हैं।
गुजरात में शनिवार को कोविड-19 के 2,815 नए मामले सामने आए, जो अब तक किसी एक दिन की सबसे बड़ी संख्या है। राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 3,15,563 हो गए हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को 2,640 मामले आए थे, पिछले कुछ दिनों से राज्य में संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।
झारखंड : 873 नए मामले
झारखंड में पिछले 24 घंटों में 873 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 161 लोग ठीक हुए हैं और 7 लोगों की मौत हुई है। यहां 4,613 सक्रिय मामले हैं। कुल 1,20,723 लोग ठीक हुए हैं और अब तक कुल 1,122 लोगों की मौत हुई है।
राजस्थान : 1675 नए मामले
राजस्थान में पिछले 24 घंटों में 1,675 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 418 लोग ठीक हुए हैं और 3 लोगों की मौत हुई है। यहां 11,738 सक्रिय मामले हैं। कुल 3,23,031लोग ठीक हुए हैं और अब तक कुल 2,827 लोगों की मौत हुई है।