फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत ने खारिज किया पाक का आरोप, कहा- झंडे से नहीं कर रहे जासूसी

Wed, 08 Mar 2017 12:24 PM IST
amarujala.com -Presented by: संदीप भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
अटारी बॉर्डर पर 360 फुट ऊंचे भारत के झंडे पर लगाए गए जासूसी कैमरे वाले पाकिस्तान के दावे को भारत ने सिरे से खारिज कर दिया। भारत ने कहा है कि  निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुसार ध्वज पोल पर केवल रोशनी के लिए लाइट लगाई गई हैं।
विज्ञापन


गृह मंत्रायल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि झंडा हमारी जमीन पर फहराया गया है। झंडे के अतिरिक्त चेक पोस्ट पर रोजाना होनी वाली रिट्रिट सेरेमनी के लिए स्टेडियम का भी निर्माण किया गया है।

यह दोनों ही भारत के अस्तित्व में हैं और सीमा से करीब 200 मीटर के दायरे में हैं। बता दें कि पाकिस्तानी रेंजर ने अटारी बॉर्डर अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर तिरंगा झंडा लगाने को लेकर आपत्ति जताई थी।
विज्ञापन


पाकिस्तान ने इसे अंतरराष्ट्रीय मानदंडों का उल्लंघन बताया। पाक ने दावा किया था कि अंतरराष्ट्रीय मानक  दोनों तरफ 150 गज के भीतर किसी भी निर्माण गतिविधि की अनुमति नहीं देते।
विज्ञापन

पाकिस्तान ने भारत पर लगाया आरोप

पाकिस्तान - फोटो : social media
मालूम हो कि पंजाब के मंत्री अनिल जोशी ने बीते 26 फरवरी को अटारी बॉर्डर पर एक 360 फुट की ऊंचाई पर एक 120 फुट लंबे और 80 फुट चौड़े फ्लैगमास्ट का उद्घाटन किया था। इसके निर्माण पर करीब 3.5 करोड़ रुपये खर्च हुए।

इस झंडे को लेकर अब पाकिस्तान सरकार ने आपत्ति जताई और भारत पर जासूसी करने का आरोप लगाया। पाक रेंजर्स का कहना है कि भारत ने झंडे के पोल में कई कैमरे लगाए हैं, जिससे वह पाकिस्तान के हिस्सों की जासूसी कर रहा है।

इसके साथ ही पाकिस्तान रेंजर्स ने इस झंडे को सीमा से दूर लगाने के लिए कहा है। पड़ोसी देश ने इसे अंतरराष्ट्रीय संधियों का उल्लंघन करार दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें