पाकिस्तान के इस दावे पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने नई दिल्ली में तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, हमने पाकिस्तानी मीडिया में कराची पुलिस चीफ के बयान को देखा है, जिसमें भारत के खिलाफ आतंकी हमले के झूठे आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने कहा, हम इन मनगढ़ंत आरोपों को खारिज करते हैं। ऐसी आतंकी घटनाओं के लिए दूसरों पर अंगुली उठाने के बजाय पाकिस्तान को अपने गिरेबान में झांकने की जरूरत है और अपनी सीमाओं में आतंकवाद व आतंकी ढांचे को समर्थन देने वालों के खिलाफ विश्वसनीय कार्रवाई करनी चाहिए।