फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय वायुसेना ने खारिज की अमेरिकी रिपोर्ट, कहा- पाक के एफ-16 को मार गिराने के हैं सबूत

Sat, 06 Apr 2019 06:25 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एफ-16 लड़ाकू विमान (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

भारतीय वायुसेना ने एक बार फिर साफ किया है कि 27 फरवरी को पाकिस्तानी विमानों के साथ हुई भिड़ंत में भारतीय मिग-21 ने पाकिस्तानी एफ-16 को मार गिराया था। दरअसल वायुसेना ने यह स्पष्टीकरण अमेरिका की एक पत्रिका ‘फॉरेन पॉलिसी’ द्वारा एक खबर प्रकाशित करने पर दिया है। 

विज्ञापन


पत्रिका में लिखा था कि पाकिस्तान के पास मौजूद एफ-16 विमानों की अमेरिका ने गिनती की है। इसमें यह पता चला है कि उनमें से एक भी विमान कम नहीं है। पत्रिका की यह खबर भारत के इस दावे के उलट है कि उसके एक लड़ाकू विमान ने 27 फरवरी को हुई हवाई झड़प के दौरान पाकिस्तान के एक एफ-16 विमान को मार गिराया।

वायुसेना ने एक बयान में कहा, ‘नौशेरा सेक्टर में हवाई झड़प के दौरान भारतीय वायुसेना के मिग 21 बाइसन विमान ने एक एफ-16 को मार गिराया था।’ वायुसेना ने कहा कि इस बात के उसके पास सबूत हैं। पत्रिका ने यह दावा तब किया है जबकि भारत 28 फरवरी को एफ-16 द्वारा दागी गई एम्राम मिसाइल के टुकड़े भी अमेरिका के सामने रख चुका है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पुलवामा में 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी प्रशिक्षण शिविरों पर बम गिराए थे। भारत की इस कार्रवाई के बाद दोनों देशों के लड़ाकू विमानों के बीच एक झड़प हुई थी जिसमें एक एफ-16 विमान को मार गिराया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें