फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus India Updates : पिछले 24 घंटे में 11,427 नए मामले सामने आए, 118 लोगों की हुई मौत

Mon, 01 Feb 2021 09:55 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारत में आज कोरोना मामले - फोटो : iStock
विज्ञापन

देश में कोरोना के दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 11,427 नए मामले सामने आए हैं। रविवार के मुकाबले सोमवार को आया यह आंकड़ा कम है। वहीॆ 118 मरीजों ने इस खतरनाक वायरस के आगे अपना दम तोड़ा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ये जानकारी दी गई है।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में 11,427 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिसके बाद देश में कुल संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 1,07,57,610 हो गई है। इसके अलावा एक दिन में 118 मरीजों ने अपनी जान गंवाई है।
 

मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 118 मौतें दर्ज होने के बाद कुल मौतों का आंकड़ा 1,54,392 हो गया है। कोरोना वायरस से होने वाली मौतों के मामले में अब भारत चौथे नंबर पर आ गया है। अमेरिका, ब्राजील के बाद अब मैक्सिको में कोविड-19 से सबसे ज्यादा मौते हुई हैं।
विज्ञापन


दैनिक संक्रमित मामलों से ज्यादा स्वस्थ हो रहे मरीजों का आंकड़ा है, जिसकी वजह से देश में सक्रिय मामले लगातार गिर रहे हैं। इस समय देश में कोरोना के सक्रिय मामले 1,68,235 हैं। मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 11,858 लोग ठीक हो चुके हैं। 

सोमवार की तुलना में रविवार को पिछले 24 घंटे में कोरोना के 13,052 नए मामले सामने आए थे और 127 लोगों की मौत हुई थी। मौजूदा समय में 1,68,235 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। सक्रिय मामलों में देश में लगातार कमी आ रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें