देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में आए दिन तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। देश में पहली बार गुरुवार को कोरोना के 52,123 नए मामले सामने आए। आंकड़ों के अनुसार, यह लगातार आठवां दिन है जब कोविड-19 के एक दिन में 45,000 से अधिक मामले सामने आए हैं। वहीं, अच्छी बात यह है कि संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या भी 10 लाख के पार हो गई।
देश में अब तक 34,968 लोगों की मौत हुई और इनमें से सबसे ज्यादा 14,463 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। इसके अलावा दिल्ली में 3,907, तमिलनाडु में 3,741, गुजरात में 2,396, कर्नाटक में 2,147, उत्तर प्रदेश में 1,530, पश्चिम बंगाल में 1,490, आंध्र प्रदेश में 1,213 और मध्यप्रदेश में 843 लोगों की मौत हो गई।
राजस्थान में कोविड-19 से अब तक 650 लोगों की मौत हुई। वहीं तेलंगाना में 492, हरियाणा में 413, पंजाब में 361, जम्मू-कश्मीर में 348, बिहार में 278, ओडिशा में 159, झारखंड में 98, असम में 92, उत्तराखंड में 72 और केरल में 68 लोगों की मौत हो चुकी है।
पुदुचेरी में 47, छत्तीसगढ़ में 48, गोवा में 39, त्रिपुरा में 21, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में 14-14, लद्दाख में छह, मेघालय और नगालैंड में पांच-पांच, अरुणाचल प्रदेश में तीन, दादर-नगर हवेली और दमन व दीव तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दो-दो और सिक्किम में एक व्यक्ति की मौत हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि इनमें से 70 फीसदी से ज्यादा मामलों में मरीज अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे।