देश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों में फिर एक बार तेजी से बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को 64,531 नए मामले सामने आए। वहीं, संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 27 लाख 67 हजार के पार पहुंच गया है। लेकिन अच्छी बात यह है कि संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या साढ़े 20 लाख से ज्यादा हो गई है और जांच में तेजी आई है।
बुधवार सुबह अद्यतन किए गए आंकड़े के अनुसार, पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 1,092 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 52,889 हो गई है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 27,67,273 हो गए हैं, जिनमें से 6,76,514 लोगों का उपचार चल रहा है और 20,37,870 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। आंकड़ों के अनुसार मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 73.64 फीसदी हो गई है। मौत के मामलों में गिरावट आई है और इसकी दर अब 1.91 प्रतिशत है। वहीं, 24.45 फीसदी मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
पिछले 24 घंटे में आठ लाख से ज्यादा नमूनों की जांच
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में 18 अगस्त तक कुल 3,17,42,782 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से सोमवार को एक दिन में 8,01,518 नमूनों की जांच की गई।
आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 1,092 लोगों की जान गई, उनमे से सबसे अधिक 422 लोग महाराष्ट्र के हैं। इसके बाद कनार्टक के 139, तमिलनाडु के 121, आंध्र प्रदेश के 88, उत्तर प्रदेश के 70, पश्चिम बंगाल के 55, पंजाब के 35, गुजरात के 20, मध्यप्रदेश तथा जम्मू-कश्मीर के 13-13, दिल्ली तथा झारखंड के 12-12 और राजस्थान के 11 लोग हैं।
वहीं ओडिशा तथा पुदुचेरी में नौ-नौ, बिहार, छत्तीसगढ़ तथा तेलंगाना में आठ-आठ, हरियाणा में सात, असम, केरल तथा उत्तराखंड में छह-छह, गोवा में पांच, लद्दाख तथा त्रिपुरा में में तीन-तीन और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह, सिक्किम तथा मणिपुर में एक-एक व्यक्ति की जान गई।
मंत्रालय ने बताया कि अब तक देश में कोविड-19 से हुई कुल 52,889 मौतों में सबसे अधिक महराष्ट्र में 20,687 लोगों की जान गई है। इसके अलावा तमिलनाडु में 6,007, दिल्ली में 4,226, कर्नाटक में 4,201 , गुजरात और आंध्र प्रदेश में 2,820-2,820 , उत्तर प्रदेश में 2,585 , पश्चिम बंगाल में 2,528 और मध्यप्रदेश में 1,141 लोगों की मौत कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से हुई है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक राजस्थान तथा पंजाब में 898-898, तेलंगाना में 719 , हरियाणा में 557, जम्मू-कश्मीर में 561, बिहार में 476, ओडिशा में 362, झारखंड में 262, असम में 203, केरल में 175 और उत्तराखंड में 164 लोगों की जान कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से गई।
छत्तीसगढ़ में 158, पुदुचेरी में 123, गोवा में 116, त्रिपुरा में 65, चंडीगढ़ में 30, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में 30, हिमाचल प्रदेश में 19, मणिपुर में 18, लद्दाख में 17, नगालैंड में आठ, मेघालय में छह, अरुणाचल प्रदेश में पांच, दादरा एवं नगर हवेली एवं दमन-दीव में दो और सिक्किम में भी दो मरीजों की मौत कोविड-19 की वजह से हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण के कारण मरने वाले 70 प्रतिशत से अधिक लोगों को पहले से भी कोई बीमारी थी।