फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: संक्रमितों का आंकड़ा 29 लाख के पार, मरीजों के ठीक होने की दर 74 फीसदी से अधिक

Fri, 21 Aug 2020 11:20 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वायरस: प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों में लगातार दूसरे दिन भी उछाल देखने को मिला। शुक्रवार को 68,898 नए मामले सामने आए। वहीं, संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 29 लाख के पार पहुंच गया है। लेकिन अच्छी बात यह है कि संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या साढ़े 21 लाख से ज्यादा हो गई है और जांच में तेजी आई है। 

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह अद्यतन किए गए आंकड़े के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 983 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 54,849 हो गई है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 29,05,824 हो गए हैं, जिनमें से 6,92,028 लोगों का उपचार चल रहा है और 21,58,947 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। 

आंकड़ों के अनुसार मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 74.30 फीसदी हो गई है जबकि मृत्यु दर में गिरावट आई है और यह 1.89 फीसदी है। वहीं, 23.82 फीसदी मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
विज्ञापन



पिछले 24 घंटे में आठ लाख से ज्यादा नमूनों की जांच
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में 20 अगस्त तक कुल 3,34,67,237 नमूनों की जांच की गई। जिनमें से गुरुवार को एक दिन में 8,05,985 नमूनों की जांच की गई। पॉजिटिविटी रेट आठ प्रतिशत से कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें