फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India Coronavirus Cases: देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 56 लाख के पार, एक दिन में सामने आए 83347 नए मामले

Wed, 23 Sep 2020 09:38 AM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारत में कोरोना मामला - फोटो : PTI
विज्ञापन

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में 83,347 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या 56 लाख से अधिक हो गई, जिनमें से 45 लाख से अधिक लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि देश में मरीजों के ठीक होने की दर 81.25 प्रतिशत हो गई है।

विज्ञापन


मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 83,347 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 56,46,010 हो गए। वहीं, 1,085 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 90,020 हो गई। देश में अब तक 45,87,613 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं।


कोविड-19 से मृत्यु दर गिरकर 1.59 प्रतिशत रह गई है। आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी 9,68,377 मरीजों का कोरोना वायरस का इलाज जारी है, जो कुल मामलों का 17.15 प्रतिशत है। भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख के पार, 23 अगस्त को 30 लाख के पार, पांच सितम्बर को 40 लाख के पार और 16 सितम्बर को 50 लाख के पार चले गए थे।
विज्ञापन


भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में 22 सितंबर तक कुल 6,62,79,462 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई, इनमें से 9,53,683 नमूनों की जांच मंगलवार को की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें