फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus cases in India: कोरोना संक्रमितों की संख्या 55 लाख के पार, एक दिन में सामने आए 75083 नए मामले

Tue, 22 Sep 2020 10:17 AM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

भारत में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। मंगलवार को देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 55 लाख को पार कर गई। वहीं, इस दौरान कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 1,01,468 रही। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना रिकवरी रेट बढ़कर 80.86 फीसदी हो गया है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 75,083 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। वहीं, इस दौरान कोरोना से 1,053 मरीजों की मौत हुई है। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक 55, 62,664 लोग इस वायरस की चपेट में आए हैं।


वहीं, 44,97,868 लोगों ने इस खतरनाक वायरस को मात दी है और इलाज के बाद अस्पताल से घर लौटे हैं। कोरोना के चलते अब तक देश में कुल 88,935 लोगों ने जान गंवाई है। देश में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या 9,75,861 है।  
विज्ञापन


देश में कोरोना से होने वाली मौतों का प्रतिशत 1.60 है, जिसमें गिरावट देखी जा रही है। आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के 9,75,861 सक्रिय मामले हैं, जो कुल मामलों का 17.54 फीसदी है। 

भारत में कोरोना वायरस के मामलों ने 7 अगस्त को 20 लाख का आंकड़ा पार किया था, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को यह आंकड़ा 50 लाख के पार हो गया। वहीं, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने बताया है कि 21 सितंबर तक 6,53,25,779 नमूनों की जांच की गई है, जिसमें से 9,33,185 नमूनों की जांच सोमवार को हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें