फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus India: पिछले 24 घंटे में सामने आए 45882 मामले, संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या 84 लाख के पार

Fri, 20 Nov 2020 09:44 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पिछले 24 घंटे में 45 हजार से अधिक कोरोना के नए मामले (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में एक बार फिर वृद्धि दर्ज की जा रही है। हाल के कुछ दिनों में कोरोना मामलों में गिरावट हुई, लेकिन एक बार फिर इसमें वृद्धि दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में वायरस की चपेट में 45,882 लोग आए हैं। वहीं, देश में संक्रमितों की संख्या 90 लाख को पार कर गई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या 84 लाख से अधिक हो गई है। 

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 45,882 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। वहीं, इस दौरान 584 लोगों ने वायरस के चलते अपनी जान गंवाई है। देश में संक्रमण की चपेट में आने वाले कुल मरीजों की संख्या 90,04,366 है। 
 

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस से संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 84,28,410 है। पिछले 24 घंटे में 44,807 मरीजों ने वायरस को मात दी है और अस्पताल से घर लौटे हैं। वहीं, देश में सक्रिय मामलों की संख्या पांच लाख से नीचे बनी हुई है। 
विज्ञापन




आंकड़ों के अनुसार, देश में वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या 4,43,794 है। पिछले 24 घंटे में इसमें 491 की कमी हुई है। वहीं, देश में कोविड-19 के चलते अभी तक कुल 1,32,162 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के डाटा के अनुसार, देश में वायरस से ठीक होने की दर बढ़कर 93.6 फीसदी हो गई है। वहीं, देश में कोरोना मृत्यु दर 1.46 फीसदी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें