फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in India: पिछले 24 घंटे में 37148 नए मामले सामने आए, 587 लोगों की मौत

Tue, 21 Jul 2020 03:18 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच के लिए यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग - फोटो : PTI
विज्ञापन

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। शोधकर्ताओं द्वारा किए जा रहे अध्ययन में देश के अंदर कम्युनिटी ट्रांसमिशन होने की बात सामने आ रही है। हालांकि मंगलवाोर को कोरोना संक्रमण के मामलों में पिछले दो दिनों की तुलना में थोड़ी कमी देखी गई। मंगलवार को कोरोना वायरस के 37,148 नए मामले सामने आए। आंकड़ों के अनुसार देश में लगातार छठे दिन कोविड-19 के 30,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। 

विज्ञापन


मंगलवार सुबह अद्यतन किए गए आंकडों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 587 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 28,084 हो गई है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 11,55,191 हो गए जिनमें से 4,02,529 लोगों का उपचार चल रहा है और 7,24,578 लोग उपचार के बाद संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि अब तक 62.72 प्रतिशत लोग स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमित हुए लोगों में विदेशी भी शामिल हैं। 

पिछले 24 घंटों में हुई 587 मौतों में से, 176 लोग महाराष्ट्र से, 72 कर्नाटक से, 70 तमिलनाडु से, 54 आंध्र प्रदेश, 46 उत्तर प्रदेश से थे। वहीं पश्चिम बंगाल और दिल्ली में 35-35 लोगों की मौत हुई, गुजरात में 20, मध्यप्रदेश में 17 और जम्मू-कश्मीर में 10 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन


इसके अलावा राजस्थान में नौ लोगों की, पंजाब में आठ, तेलंगाना में सात, हरियाणा और ओडिशा में छह-छह, झारखंड में चार, उत्तराखंड में तीन, त्रिपुरा और मेघालय में दो-दो तथा असम, गोवा, छत्तीसगढ़, केरल और पुदुचेरी में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

24 घंटे में तीन लाख 33 हजार से ज्यादा नमूनों की जांच हुई
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में 20 जुलाई तक कोरोना के लिए 1,43,81,303 नमूनों का परीक्षण किया गया। इनमें से 3,33,395 का परीक्षण पिछले 24 घंटे में किया गया। हालांकि आंकड़े पर गौर करें तो पिछले दो दिनों में जांच में कुछ कमी आई है।


अब तक हुई 28,084 लोगों की मौत में से सर्वाधिक 12,030 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई है। इसके बाद दिल्ली में 3,663, तमिलनाडु में 2,551, गुजरात में 2,162, कर्नाटक में 1,403, उत्तर प्रदेश में 1,192, पश्चिम बंगाल में 1,147, मध्यप्रदेश में 738 और आंध्र प्रदेश में 696 लोगों की मौत हुई है।

राजस्थान में कोविड-19 से अब तक 568 लोगों की, तेलंगाना में 422, हरियाणा में 355, पंजाब में 262, जम्मू-कश्मीर में 254, बिहार में 217, ओडिशा में 97, असम में 58, उत्तराखंड में 55, झारखंड में 53 और केरल में 43 लोगों की मौत हुई है।

पुदुचेरी में 29 लोगों की बीमारी से मौत हुई है। वहीं छत्तीसगढ़ में 25, गोवा में 23, चंडीगढ़ में 12, हिमाचल प्रदेश में 11, त्रिपुरा में सात, मेघालय में चार, अरुणाचल प्रदेश में तीन, दादरा और नगर हवेली तथा दमन दीव और लद्दाख में दो-दो लोगों ने इस बीमारी के कारण दम तोड़ा है। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि 70 प्रतिशत से अधिक मौत अन्य बीमारियों के चलते हुई हैं।

कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 3,18,695 मामले महाराष्ट्र में हैं। दूसरे नंबर पर तमिलनाडु है, जहां 1,75,678 मामले सामने आए हैं और तीसरे नंबर पर दिल्ली है, जहां 1,23,747 मामले सामने आए हैं। इसके बाद कर्नाटक में 67,420, आंध्र प्रदेश में 53,724, उत्तर प्रदेश में 51,160, गुजरात में 49,353 और तेलंगाना में 46,274 मामले हैं।

पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के मामले बढ़कर 44,679, राजस्थान में 30,390, बिहार में 27,646, हरियाणा में 26,858, असम में 25,382 और मध्यप्रदेश में 23,310 हो गए हैं। ओडिशा में संक्रमित हुए लोगों की संख्या 18,110, जम्मू-कश्मीर में 14,650, केरल में 13,274 और पंजाब में 10,510 है।

झारखंड में कुल 5,756 लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं। वहीं छत्तीसगढ़ में 5,561, उत्तराखंड में 4,642, गोवा में 3,853, त्रिपुरा में 3,079, पुडुचेरी में 2,092, मणिपुर में 1,925, हिमाचल प्रदेश में 1,631 और लद्दाख में 1,195 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

नगालैंड में कोविड-19 के 1,021 मामले, अरुणाचल प्रदेश में 790, चंडीगढ़ में 737 और दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन और दीव में कुल 684 मामले हैं। मेघालय से 466 और सिक्किम से 305 मामले सामने आए हैं। मिजोरम में अब तक कुल 297 लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में 207 मामले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें