फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India CoronaVirus Cases: कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 52 लाख के पार, एक दिन सामने आए 86821 नए मामले

Thu, 01 Oct 2020 09:37 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
coronavirus - फोटो : PTI
विज्ञापन

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या 63 लाख को पार कर गई है। हालांकि, संक्रमण की रफ्तार में तेजी होने के बाद भी इससे ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। कोरोना के सक्रिय मामलों और इससे ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में खासा अंतर है। 

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 86,821 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। वहीं, इस दौरान इस खतरनाक वायरस से 1,181 लोगों की मौत हुई है। आंकड़ों के अनुसार, देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 63,12,585 हो गई है। 
 

वहीं, कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या 9,40,705 है। देश में 52 लाख से अधिक मरीज कोरोना से उबरे हैं। आंकड़ों के मुताबिक, अभी तक इस वायरस को कुल 52,73,202 लोगों ने मात दी है और इलाज के बाद ठीक हुए हैं। दूसरी तरफ, इस खतरनाक वायरस के चलते देश में 98,678 मरीजों की मौत हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें