भारत ने अफगानिस्तान में आतंकवादी हमलों के बावजूद संसदीय चुनाव में बड़े उत्साह से भाग लेने पर वहां की जनता को बधाई दी है। अफगानिस्तान में शनिवार और रविवार को हुए बहुप्रतीक्षित संसदीय चुनाव से पहले कई आतंकवादी हमले हुए और व्यापक हिंसा हुई। तालिबान ने चुनाव में बाधा पहुंचाने की ठान रखी थी।
विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘भारत आज हुए संसदीय चुनाव में अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का इस्तेमाल करने पर इस्लामिक अफगानिस्तान गणतंत्र के लोगों को बधाई देता है। आतंकवादी हिंसा के बावजूद महिलाओं समेत लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी अफगानिस्तान की जनता की मुश्किलों के बाद उठ खड़े होने की क्षमता का सबूत है। ’’
उसने एक बयान में कहा, ‘‘हम आशा करते हैं कि ये चुनाव अफगानिस्तान में लोकतांत्रिक संस्थानों को मजबूत बनाने तथा समावेशी लोकतांत्रिक प्रणाली को गहरा बनाने में योगदान करेंगे।’’