फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid-19: देशभर में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 848728 नमूनों की हुई जांच

Fri, 14 Aug 2020 05:37 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
corona - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबकि देशभर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 8,48,728 टेस्ट किए गए हैं। इसी के साथ देश में अब तक 2,76,94,416 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

विज्ञापन

 

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेजी लगातार जारी है। शुक्रवार को 64,553 नए मामले सामने आए और 1007 लोगों की मौत रिपोर्ट की गई। यह सातवां दिन है जब 60,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। वहीं, संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 24 लाख 61 हजार के पार पहुंच गया है।






लेकिन अच्छी बात यह है कि संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या साढ़े 17 लाख से ज्यादा हो गई है और जांच में तेजी आई है। वहीं, देशभर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कारण 1007 लोगों की मौत हो जाने के कारण मृतक संख्या बढ़कर 48,040 हो गई है। मृत्युदर गिरकर 1.95 प्रतिशत रह गई है। देश में इस समय 6.60 लाख संक्रमित लोगों का उपचार चल रहा है। यह संख्या कुल मामलों का 26.88 प्रतिशत है।
विज्ञापन


बता दें कि मरने वाले 1007 लोगों में से महाराष्ट्र में सर्वाधिक 413 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद तमिलनाडु में 119, कर्नाटक में 103, आंध्र प्रदेश में 82, पश्चिम बंगाल में 56, उत्तर प्रदेश में 50, पंजाब में 31, गुजरात में 18, मध्यप्रदेश में 17, दिल्ली में 14, झारखंड में 12, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान में 11-11 और बिहार में 10 लोगों की मौत हुई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें