फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जॉर्डन में चर्च पर हमला: भारत ने की कड़ी निंदा, आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख दोहराया; विदेश मंत्री ने क्या कहा?

Sat, 24 Oct 2026 05:33 PM IST
निर्मल कांत एएनआई, नई दिल्ली।

सार

जॉर्डन के कराक में चर्च पर हुए हमले में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 34 लोग घायल हुए हैं। अंतिम संस्कार की रस्म के दौरान हुई गोलीबारी की भारत समेत कई देशों ने कड़ी निंदा की है। भारत ने क्या कहा और जॉर्डन के राजा ने हमलावरों को क्या चेतावनी दी? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 
विज्ञापन
एस जयशंकर, विदेश मंत्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने शुक्रवार को जॉर्डन के कराक में एक चर्च पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। इस हमले में सात लोगों की मौत हो गई। वहीं, 34 अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय (एमईए) ने एक आधिकारिक बयान जारी किया। इसमें नई दिल्ली ने हमले को 'नृशंस' और 'कायरतापूर्ण' बताया। मंत्रालय ने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताई। साथ ही, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

भारत ने पश्चिम एशिया के इस देश के प्रति एकजुटता भी जताई। बयान में कहा गया कि भारत जॉर्डन की सरकार और वहां के लोगों के साथ मजबूती से खड़ा है। इसके अलावा, भारत ने दुनियाभर में आतंकवाद से लड़ने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने हमले पर क्या कहा?
विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, भारत 23 अक्तूबर को जॉर्डन के कराक में एक चर्च पर हुए नृशंस हमले की स्पष्ट रूप से निंदा करता है। इस हमले में कई निर्दोष लोगों की दुखद मौत हुई और कई अन्य घायल हुए। हम मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताते हैं। साथ ही, इस कायरतापूर्ण हमले में घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। 

बयान में आगे कहा गया, इस मुश्किल घड़ी में भारत जॉर्डन की सरकार और वहां के मित्रवत लोगों के साथ मजबूती से खड़ा है। हम आतंकवाद के सभी रूपों और तरीकों के खिलाफ लड़ाई के प्रति अपनी मजबूत प्रतिबद्धता भी दोहराते हैं। 

एस जयशंकर ने क्या कहा?
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी इस घटना पर दुख जताया। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। जयशंकर ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, कल जॉर्डन के कराक में एक चर्च पर हुए नृशंस हमले से मैं बेहद दुखी हूं। इस हमले में कई निर्दोष लोगों की दुखद मौत हुई और कई अन्य घायल हो गए। हम मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताते हैं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। 

ये भी पढ़ें: 'आतंकवाद के आरोपी को इतनी छूट क्यों दी गई': अमेरिकी नागरिक की रिहाई पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा; पूछे ये सवाल

उन्होंने आगे लिखा, इस मुश्किल घड़ी में भारत जॉर्डन की सरकार और वहां के मित्रवत लोगों के साथ मजबूती से खड़ा है। हम आतंकवाद के सभी रूपों और तरीकों के खिलाफ लड़ाई के प्रति अपनी मजबूत प्रतिबद्धता भी दोहराते हैं। 

चर्च में कैसे हुआ हमला?
अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, जॉर्डन के कराक में हुए हमले में सात लोगों की मौत हुई और 34 लोग घायल हुए। बंदूकधारियों ने एक चर्च में अंतिम संस्कार की रस्म के दौरान गोलीबारी की। यह हमला हमूद गांव में स्थित ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुआ।
विज्ञापन


जॉर्डन के राजा ने क्या कहा?
जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला बिन हुसैन द्वितीय ने इस घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि कराक में हुए हमले का सबसे कड़ा जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा, जो लोग यह भ्रम पाल रहे हैं कि वे अपनी गोलियों से जॉर्डन के लोगों को बांट सकते हैं, उन्हें हमारी एकता के सामने कोई सफलता नहीं मिलेगी। उत्तर से दक्षिण तक सभी जॉर्डनवासी इस जमीन और अपने भविष्य के साझेदार हैं। उनके बीच कोई चीज दीवार नहीं बन सकती। 

राजा ने आगे कहा, हम मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताते हैं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। हर जॉर्डनवासी की जान कीमती है। हमारे देश को धमकी देने की हिम्मत करने वालों के खिलाफ हम लोहे की मुट्ठी से कार्रवाई करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें