फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान: मदद के लिए आगे आया भारत, काबुल के अस्पताल को सौंपीं कोवाक्सिन की पांच लाख डोज

Sat, 01 Jan 2022 03:34 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मंत्रालय के मुताबिक, भारत सरकार अफगानिस्तान के लोगों की मदद के लिए प्रतिबद्ध है और अगले कुछ हफ्तों में अफगानिस्तान को कोवाक्सिन की पांच लाख डोज का एक पैकेज और भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
कोवाक्सिन - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गरीबी, भुखमरी और बेरोजगारी से जूझ रहे अफगानिस्तान में लोगों का जीवनयापन काफी मुश्किल साबित हो रहा है। ऐसे में देश के लोगों का कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन वैरिएंट से बचना काफी मुश्किल माना जा रहा है। हालांकि, पाकिस्तान-चीन से उलट भारत इस मुश्किल हालात में अफगान लोगों की मदद के लिए आगे आया है। भारत की तरफ से काबुल के इंदिरा गांधी अस्पताल को 5 लाख कोरोनावायरस वैक्सीन- कोवाक्सिन की डोज दान की गई हैं। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। 
विज्ञापन





मंत्रालय के मुताबिक, भारत सरकार अफगानिस्तान के लोगों की मदद के लिए प्रतिबद्ध है और अगले कुछ हफ्तों में अफगानिस्तान को कोवाक्सिन की पांच लाख डोज का एक पैकेज और भेजा जाएगा। इसके अलावा अफगान लोगों को भुखमरी से बचाने के लिए अनाज और जीवनरक्षक दवाएं भी भेजी गई हैं। 

विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि इस महीने की शुरुआत में ही भारत ने अफगानिस्तान को 1.6 टन चिकित्सीय मदद भेजी है। यह मदद विश्व स्वास्थ्य संगठन के जरिए भेजी गई। अगले हफ्तों में आगे भी मदद भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें