फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-China Air Services: भारत-चीन के बीच 26 अक्तूबर से शुरू होंगी सीधी उड़ान सेवा, पांच साल बाद कम हुई तकरार

Thu, 02 Oct 2025 08:16 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

India-China Air Services: भारत और चीन के बीच सीधी उड़ान सेवाएं 26 अक्तूबर से शुरू हो जाएंगी। ये जानकारी भारत के विदेश मंत्रालय ने साझा की है। इस फैसले से भारत और चीन के बीच यात्रा आसान होगी और दोनों देशों के व्यापार, पर्यटन और पारिवारिक संपर्कों को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और चीन के बीच 26 अक्तूबर से सीधी उड़ान सेवाएं फिर से शुरू होने वाली हैं। यह जानकारी विदेश मंत्रालय (एमईए) ने गुरुवार को साझा की है। बता दें कि कोविड-19 महामारी के दौरान 2020 में भारत और चीन के बीच सीधी उड़ान सेवाएं बंद कर दी गई थीं। इसके बाद ये सेवाएं पूर्वी लद्दाख में सीमा विवाद के कारण भी बहाल नहीं की गई थीं। अब दोनों देशों ने सहमति जताई है कि भारत और चीन के कुछ निर्धारित शहरों के बीच सीधी उड़ान सेवाएं महीने के अंत तक फिर से शुरू हो सकती हैं। हालांकि, यह पूरी तरह से एयरलाइनों के व्यावसायिक फैसले और सभी तकनीकी व संचालन संबंधी मानदंडों को पूरा करने पर निर्भर करेगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Gandhi Jayanti: महात्मा गांधी की जयंती पर प्रार्थना सभा आयोजित, पीएम मोदी और उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन हुए शामिल
 

हवाई सेवा समझौता पर नए सिरे से होगी बातचीत- MEA
विदेश मंत्रालय ने बताया कि इस साल की शुरुआत से ही दोनों देशों के नागरिक उड्डयन विभाग तकनीकी स्तर पर इस पर चर्चा कर रहे थे। इसमें सीधी उड़ान सेवाओं को फिर से शुरू करने के साथ-साथ एयर सर्विसेज एग्रीमेंट (हवाई सेवा समझौता) को नए सिरे से तय करने पर भी बात हुई है।
विज्ञापन


दोनों देशों के बीच बढ़ेगा संपर्क
इन चर्चाओं के बाद तय हुआ है कि भारत और चीन के कुछ निश्चित शहरों के बीच सीधी उड़ान सेवाएं फिर से चल सकती हैं। यह फ्लाइट संचालन एयरलाइनों के व्यावसायिक फैसले और सभी तकनीकी नियमों के पूरा होने पर निर्भर करेगा। इस फैसले से भारत और चीन के लोगों के बीच संपर्क बढ़ेगा और दोनों देशों के रिश्तों में धीरे-धीरे सामान्यता लौटाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - कर्नाटक में सियासी संग्राम: CM पद के विवाद पर कांग्रेस की कार्रवाई, बयानबाजी पर अपने ही नेताओं को भेजा नोटिस

26 अक्तूबर से इंडिगो शुरू करेगी उड़ान सेवा
इसी कड़ी में भारतीय एयरलाइन इंडिगो ने घोषणा की है कि वह 26 अक्तूबर 2025 से कोलकाता और ग्वांगझोउ (चीन) के बीच रोजाना नॉन-स्टॉप फ्लाइट शुरू करेगी। नियामक अनुमति मिलने पर, इंडिगो दिल्ली और ग्वांगझोउ के बीच भी सीधी उड़ान शुरू करेगी। ये उड़ान एयरबस ए320नियो विमान से संचालित होंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें