भारतीय सेना ने अपने 'इन्फेंट्री कॉम्बेट व्हीकल्स' को रात में भी संचालित होने में सक्षम बनाने के लिए प्रक्रिया शुरू की है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में चीनी सेना के साथ सीमा पर तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन
सेना ने पहले ही अपने मूल डिजाइन वाले लड़ाकू वाहन 'बीमपी-2/2के इन्फेंट्री कॉम्बेट व्हीकल्स' के विकास और आगे की आपूर्ति के लिए पात्र घरेलू कंपनियों से रुचि की अभिव्यक्ति (ईओआई) आमंत्रित की है।