फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षा मंत्री बोले- देश नहीं भूलेगा बलिदान, हमारे सैनिकों ने अद्भुत साहस दिखाया

Wed, 17 Jun 2020 01:15 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

चीन के साथ लद्दाख की गलवां घाटी में हुई हिंसक झड़प में भारतीय सेना के सीओ रैंक के एक अधिकारी समेत 20 जवान शहीद हो गए। सेना ने इसकी पुष्टि की। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा है कि देश इन वीर जवानों का बलिदान कभी नहीं भूलेगा। 

विज्ञापन

 


रक्षा मंत्री ने ट्वीट कर कहा, 'राष्ट्र उनकी बहादुरी और बलिदान को कभी नहीं भूलेगा। मैं शहीद हुए सैनिकों के परिवारों के साथ खड़ा हूं। राष्ट्र इस कठिन घड़ी में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। हमें भारत की वीरता के शौर्य और साहस पर गर्व है।'
 

राजनाथ ने कहा, 'गलवां घाटी में सैनिकों की शहादत परेशान करने वाली और दुखदायी है। हमारे सैनिकों ने अनुकरणीय साहस और वीरता को प्रदर्शित किया और भारतीय सेना की सर्वोच्च परंपराओं में अपने जीवन का बलिदान दिया।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चीन की कायराना हरकत और धोखे पर देशभर में गुस्सा, हर तरफ विरोध प्रदर्शन, देखें तस्वीरें 

बता दें कि, भारत और चीनी सेनाओं के बीच 15-16 जून की रात को हिंसक झड़प हुई। पूर्वी लद्दाख की गलवां घाटी में सेनाओं के पीछे हटने की प्रक्रिया के दौरान दोनों तरफ से हिंसक झड़प हुई। इसमें भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए हैं। 

भारतीय सेना ने अपने बयान में कहा है कि हिंसक झड़प में दोनों पक्षों को नुकसान हुआ है। 1975 में अरुणाचल प्रदेश में तुलुंग ला में हुए संघर्ष में चार भारतीय जवानों की शहादत के बाद यह इस तरह की पहली घटना है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भारत-चीन सीमा विवाद: हिंसक झड़प के बीच सैन्य अभ्यास कर रहा है ड्रैगन 

वहीं, खबर सामने आई है कि गलवां घाटी में हुई हिंसक झड़प में चीन को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। झड़प में चीनी यूनिट का कमांडिंग ऑफिसर भी मारा गया है।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें