फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लद्दाख सीमा में हुई हिंसक झड़प में चीनी फौज का कमांडिंग ऑफिसर भी मारा गया

Wed, 17 Jun 2020 11:45 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • गलवां घाटी में हिंसक झड़प में भारत से ज्यादा चीन को नुकसान
  • हिंसक झड़प में चीनी यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर की मौत
  • घायलों और मरने वाले चीनी सैनिकों की संख्या 40 से अधिक
  • रक्षा मंत्री की तीनों सेना प्रमुख और सीडीएस के साथ बैठक
विज्ञापन
भारतीय-चीनी सेनाएं (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में बॉर्डर पर गलवां घाटी में हुई हिंसक झड़प में चीन को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। झड़प में चीनी यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर भी मारा गया है। सूत्रों ने कहा कि गलवां घाटी में झड़प में मारे गए चीनी सैनिकों में चीनी यूनिट का कमांडिंग ऑफिसर भी शामिल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एलएसी पर झड़प में चीन के 43 सैनिकों की या तो मौत हुई है या गंभीर रूप से घायल हैं।

विज्ञापन

 

चीन को हुआ भारत से ज्यादा नुकसान
सूत्रों ने जानकारी दी है कि झड़प में भारत से ज्यादा नुकसान चीन को हुआ है। सूत्रों ने कहा कि 15-16 जून की रात को हुई झड़प में चीन को भारी संख्या में नुकसान का सामना करना पड़ा है। जो सैनिक इस झड़प का हिस्सा थे उन्होंने चीनी हताहतों की संख्या के बारे में बताया। 




घायलों और मरने वाले चीनी सैनिकों की संख्या 40 से अधिक
सूत्रों ने कहा, मारे गए और घायल दोनों हताहतों की सही संख्या बताना मुश्किल है लेकिन ये संख्या 40 से अधिक होने का अनुमान है। वहीं, चीन ने भी माना है कि भारत के साथ हिंसक झड़प में उसे नुकसान उठाना पड़ा है। 
विज्ञापन


चीन का आरोप है कि भारतीय सैनिकों ने अवैध रूप से दो बार सीमा पार की और उत्तेजक हमले किए। चीन के विदेश मंत्रालय का कहना है कि उसने भारत के सामने घटना को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। हालांकि, उसने यह नहीं बताया है कि झड़प में उसके कितने सैनिकों की मृत्यु हुई है। 

रक्षा मंत्री की तीनों सेना प्रमुख और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के साथ बैठक
सूत्रों ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीनों सेना प्रमुखों (सेना, नौसेना और वायुसेना) और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के साथ बैठक कर रहे हैं। उन्होंने मौजूदा स्थिति पर विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी बात की।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें